GAHOIMUMBAI

आदर्श मैथिली महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शिखा रुसिया ने पूजा अर्चना एवं पशुओं की सेवा कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की!

Adarsh Maithili Mahila Mandal's new president Philanthropist Gahoi Smt. Shikha Rusia starts social work for animal welfare!

वारासिवनी, म. प्र.: हाल ही में आदर्श मैथिली महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रुसिया एवं पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की उपस्थिति में मैथिली महिला मंडल का प्रथम कार्य बेजुबान पशुओं के लिए नाँद की व्यवस्था का कार्यक्रम दिनाँक 21/4/2023 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस पवित्र कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मीनारायण मंदिर से की गई। सबसे पहले सभी गहोई समाज की महिलाओं ने मंदिर में दीपदान किया, उसके पश्चात जगह जगह पशुओं के पानी पीने के लिए नाँद रखे गए। 

कार्यक्रम में मैथिली महिला मण्डल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शिखा रुसिया, नंदा रूसिया, मौना रुसिया, विभा रूसिया, अदिति रूसिया, डॉली सोहाने, गरिमा सोहाने, वर्षा सोहाने, रीमा रूसिया, सोनिया रुसिया एवं आकांक्षा रुसिया उपस्थित थीं।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई समाज की समाजसेवी श्रीमती शिखा रुसियाजी के आदर्श मैथिली महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित होने और सामाजिक कार्यों का शुभारंभ करने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/