GAHOIMUMBAI

देवरी, रायसेन के गहोई चिरंजीव आयुष बरसैंया बने डॉक्टर, एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए!

Devari Raisen Resident Gahoi Ayush Barsainya to become a doctor by clearing MBBS with first division!

देवरी, रायसेन, मधयप्रदेश: गहोई वैश्य समाज देवरी (रायसेन) अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में एक और नक्षत्र का उदय हुआ है। समाज से गहोई श्रीमती वंदना और गहोई श्री प्रहलाद बरसैंया (टड़ैया) के जेष्ठ पुत्र चिरंजीव आयूष बरसैंया ने इसी वर्ष ६८.२२% अंक लेकर चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमबीबीएस पास किया है। 
शुरू से ही मेधावी रहे गहोई आयुष बरसैंया ने देवरी से दसवीं करने के बाद मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी और आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर की ओर रुख किया। पहले ही प्रयास एमपी पीएमटी की परिक्षा में अच्छे अंक लाकर चिरायु अस्पताल भोपाल में एमबीबीएस के लिए प्रवेश लिया। बड़े हर्ष की बात है कि उन्होंने 2023 में एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी प्रतिभा और अथक प्रयास से अपने साथ साथ परिवार और गहोई समाज का नाम रोशन किया। इस बात के लिए वह बधाई की पात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सकल गहोई समाज गौरांवित हैं। 

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई गौरव आयुष बरसैंया जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/