GAHOIMUMBAI

गहोई सेवा समिति उरई द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर गहोईयों को अनुग्रह राशि व खाद्य सामग्री का वितरण! 

Distribution of ex-gratia amount and food items to economically weaker Gahois by Gahoi Seva Samiti, Orai!

उरई (जालौन): हाल ही कुछ वर्षों में गहोई वैश्य समाज के गहोई बंधू किसी न किसी रूप में गहोई समाज के जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं| इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाते हुए गहोई सेवा समिति उरई भी बहुत ही उल्लेखनीय काम कर रही हैं| जरूरतमंदों की सेवा को ईश्वरीय सेवा मानने वाले गहोई सेवा समिति उरई का कार्य अनुकरणीय हैं| 

इसी पवित्र कार्य के अंतर्गत हाल ही में गहोई सेवा समिति उरई ने हर माह की तरह, इस महीने में भी अनुग्रह राशि का वितरण का गोपालगंज स्थित गहोई धर्मशाला में किया गया। इस दौरान गहोई समाज के आर्थिक रुप से निर्बल जरुरतमंदो को अनुग्रह राशि के साथ दीपावली पर्व पर खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। 

Distribution of ex-gratia amount and food items to economically weaker Gahois by Gahoi Seva Samiti, Orai!

इस कार्यक्रम के दौरान अनुग्रह राशि वितरण संयोजक डा. देवेन्द्र सेठ ने कहा कि आज नवम्बर माह की अनुग्रह राशि राजेन्द्र प्रसाद वीरेन्द्र कुमार खरका वाले की ओर से प्रदान की गयी हैं| दूसरी ओर दीपावली के पवित्र त्यौहार पर खाद्य सामग्री का वितरण जरुरतमंदों को मनोज वर्धिया बोम्बे सिलेंक्सन की माता श्यामा वर्धिया द्वारा वितरित करायी गयी। इस अवसर पर मौजूद मनोज वर्धिया ने बताया कि जरुरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य है और इसके लिए समाज के समर्थ और सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होने कहा कि किसी की भी दीवाली फीकी न रहे इसलिए त्यौहार भी मिल जुलकर मनाना चाहिए। 

गहोई सेवा समिति उरई के अध्यक्ष अनिल सेठ ने बताया कि अनुग्रह राशि का वितरण गहोई सेवा समिति द्वारा पिछले तकरीबन 34 सालों से कराया जा रहा है, बीच में कोरोनाकाल के समय दो साल तक इसका कार्य प्रभावित अवश्य रहा लेकिन अब फिर इसका संचालन सुचारु किया जा रहा है। इस पवित्र कार्यक्रम के दौरान मौजूद गहोई सेवा मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंथरिया ने कहा कि कोई भी कार्य हो उसे अगर मिल जुलकर किया जाये तो वह आसान हो जाता है। इस अवसर पर संयोजक डा. देवेन्द्र सेठ ने समाज अनुग्रह राशि न के सभी लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्री संजय रेजा, संजीव सपिौलया, शशिकांत निगोतिया, दिलीप चंदैया, गोपालजी, अवधेश छिरौल्या, केके गुप्ता, जितेन्द्र कंथरिया आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

गहोई सेवा समिति उरई के गहोई समाज के आर्थिक रुप से निर्बल जरुरतमंदो को अनुग्रह राशि के साथ दीपावली पर्व पर खाद्य सामग्री का भी वितरण करने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/