गहोई डॉ. रामेन्द्र गुप्ता के प्रशंसनीय कार्यकाल को देखते हुए यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष बनाया!
रतलाम, म. प्र.: हाल ही में यूनाइटेड हेल्थ वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक नव नियुक्ति हुई। इन नियुक्तियों में डॉ. रामेन्द्र गुप्ता को पुनः जिला अध्यक्ष रतलाम बनाया गया।
भोपाल में हुए आयोजन में एम एस एम ई की कार्यशाला में मध्यप्रदेश से सभी हेल्थ वर्कर्स की मीटिंग में प्रदेश के सभी जिलों से हेल्थ केअर प्रोवाइडर शामिल हुए, जिसमे सभी ने अपने कार्यों को प्रस्तुत किया। इसी दौरान डॉ. रामेन्द्र गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष रतलाम बनाया गया। इनके द्वारा पूर्व में ऑनलाइन के माध्यम से प्रदेश स्तर पर निःशुल्क सी पी आर ट्रेनिंग आयोजित की गई एवं योग और नेचुरोपैथी को घर घर तक पहुचाने के उद्देश्य से नियमित निःशुल्क 4 वर्ष से योगा की कक्षा चल रही है तथा निःशुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन समय समय पर करते रहते है। इनके अच्छे कार्यो को सराहकर पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अब इनके द्वारा झांसी जिले के सभी स्कूल कॉलेजो में शासकीय और गैर शासकीय कार्यालय में जाकर निःशुल्क सी पी आर ट्रेनिंग करवाई जाएगी, जिससे हार्ट अटैक आने पर तुरंत उपचार कैसे हो एवं योग नेचुरोपैथी आहार चिकित्सा द्वारा अपने हृदय की देखभाल कैसे की जाए। इसी अवसर पर सभी हेल्थ केअर वर्कर्स द्वारा बधाई दी गयी।
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं।
गहोई समाज के समाजसेवी डॉ. रामेन्द्र गुप्ता जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से पुनः हेल्थ के क्षेत्र में रतलाम का जिलाध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|
For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/