GAHOIMUMBAI

गहोई दिवस २०२३: २२ जनवरी को गहोई दिवस आयोजन, शोभा यात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम!

Gahoi Diwas 2023 celebration with Shobha Yatra, Cultural activities and God Sun worship!

गहोई दिवस २०२३: हर वर्ष की तरह, इस वर्ष भी गहोई दिवस का आयोजन २२ जनवरी २०२३ को होगा| जैसा हम जानते हैं कि गहोई दिवस का उत्सव हर वर्ष मकर संक्राति के बाद वाले रविवार को मनाया जाता हैं| इस बार मकर संक्रांति १५ जनवरी, रविवार को मनाई गई| इसलिए गहोई बंधू इस बार गहोई दिवस अगले रविवार यानी २२ जनवरी २०२३ को मनायेंगे| उत्तरायण हुए सूर्य देव की उपासना हेतु उत्तरायण के बाद प्रथम रविवार का दिन शुभ होता हैं|  वैसे कई गहोई बंधुओं ने इस बार मकर संक्रांति रविवार के दिन होने से गहोई दिवस को १५ जनवरी को ही मना लिया| 

सामन्यतः गहोई दिवस के उत्सव को मकर संक्रांति से शुरू कर आने वाले रविवार तक मनाया जाता हैं| इस दौरान कई शोभा यात्रायें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, प्रतिभाओं का सम्मान और समाज के प्रतिष्ठित वयोवृद्धों को सम्मानित और याद किया जाता हैं| कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य उपासना के साथ शुरू होकर गहोई समाज के महापुरुषों पर माल्यार्पण किया जाता हैं|

गहोई दिवस सप्ताह में गहोई बंधू स्थानीय स्तर पर अस्पतालों में मरीजों को भोजन वितरण, ठंड से बचने जरूरतमंदों को कम्बल वितरण और दान-पुण्य  के सामाजिक और धार्मिक कार्य किये जाते हैं| 

 सभी भारत और विदेश में निवासरत स्वजातीय गहोई बंधुओं को आने वाले गहोई दिवस की बहुत बहुत शुभकानाएं|  अपने अपने क्षेत्रों में उत्साह पूर्वक गहोई बंधुओं को एकत्रित कर धूमधाम से गहोई दिवस मनाये और आने वाली पीढ़ी को देवी देवताओं के आर्शीवाद से ऋषि विवेकज की प्रार्थना पर प्रजापति द्वारा सृजित गहोई समाज के इतिहास से अवगत कराये| 

जय गहोई – जय भारत 

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|