गहोई गौरव: मझगवां (सिहोरा) की अदिति सेठ को सर्वश्रेष्ठ मंचीय नृत्य प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, बधाई!

मझगवां (सिहोरा), जबलपुर, मध्य प्रदेश: हाल ही में मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के मझगवां (सिहोरा) के गहोई समाज के प्रतिष्ठित संप्रति गहोई श्री सुदामाचरण सेठ की सुपुत्री, गहोई कुमारी अदिति (आशी) सेठ को सर्वश्रेष्ठ मंचीय नृत्य प्रदर्शन के लिय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!

गत दिनों प्रदेश के प्रतिष्ठित सम्राट अशोक अभियांत्रिकी महाविद्यालय विदिशा  (S.A.T.I. Vidisha) के वार्षिक कार्यक्रम में अध्ययनरत गहोई कुमारी अदिति (आशी) सेठ को सर्वश्रेष्ठ मंचीय नृत्य प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संप्रति गहोई श्री सुदामाचरण सेठ मझगवां (सिहोरा) जबलपुर की सुपुत्री है।बचपन से प्रतिभाशाली आशी की प्राथमिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई और फिर  इस ग्रामीण प्रतिभा को जवाहर नवोदय विद्यालय वरगी (जबलपुर) में तराशा संभारा गया है। 

Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!

वर्तमान में, इंजीनियर बनने का सपना संजोए कुमारी अदिति ने प्रथम प्रयास में ही इंजीनरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर प्रदेश के प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी महाविद्यालय विदिशा में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई कर रही है।आपने अपनी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल कर माता पिता, गुरुजनों, परिजनों और गहोई समाज का नाम रोशन किया हैं। ये गहोई समाज के लिए गौरव की बात हैं कि समाज की प्रतिभाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। 

Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!
Majhgawan Sihora resident Aditi Seth win first place in dance competition at S.A.T. I. Vidisha!

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई गौरव अदिति (आशी) सेठ जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *