GAHOIMUMBAI

देवरी के गहोई कमलेश सेठ स्वतंत्रता सेनानी उत्तरा संगठन अध्यक्ष मण्डल में शामिल होकर सम्मानित हुए, बधाई!

Gahoi Kamlesh Seth to honour with nomination for Swatantrata Sangram Uttara Sangathan Adhyaksh Mandal!

भोपाल, म. प्र.: गहोई समाज का इस समय स्वर्णिम काल चल रहा हैं। गहोई बंधु हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति, व्यापार, सरकारी नौकरी, फिल्म जगत, संगीत, नृत्य, वाक कला आदि में निपुणता से आगे बढ़ रहे हैं। हर तरफ से अच्छी खबरें सुनने पढ़ने मिल रही हैं। यह गहोई समाज की प्रगति का धोतक हैं।

हाल ही में 2 जुलाई 2023 को राजधानी भोपाल के गांधीभवन में आयोजित मध्यप्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन की साधारण सभा में प्रदेश के सभी क्षेत्रों से स्व०सेनानी एवं उत्तराधिकारी पधारे थे। इनकी गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश की नवीन कार्यसमिति का निर्विरोध गठन किया गया है। जिसमें निरंतर सक्रिय अनुभवो 64 उत्तराधिकारियों का चयन कर नामित किया गया है।

आपको विदित हो इस कार्य समिति में गहोई समाज एवं रायसेन जिले के राजनैतिक व समाजसेवी गहोई कमलेश सेठ देवरी रायसेन को संगठन के अध्यक्ष मण्डल में शामिल कर सम्मानित किया गया हैं। 

ज्ञात हो आपके पिता जो गहोई श्री मुरलीधर जी सेठ देवरी गहोई समाज एवं क्षेत्र की राजनीति में एक लोकप्रिय व्यक्तित्व थे, जिन्होंने स्वतंत्रता पूर्व देश के आंदोलन में 

महात्मा गांधीजी के नेतृत्व से प्रभावित होकर बाद में पूर्व भोपाल रियासत के देश को केंद्रीय सरकार में विलय के लिये गये विलीनीकरण आंदोलन में सक्रिय रहते हुये 6 माह की सजा पायी थी। स्मरणीय रहें, आप भोपाल के सपूत और भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और देश के यशस्वी महामहिम राष्ट्रपति डॉ. श्री. शंकरदयाल जी शर्मा के साथ केंद्रीय कारागार भोपाल में सहबंदी रहें और जीवनपर्यंत देवरी क्षेत्र में उनके साथ सक्रिय रहें हैं।

यदि इनके राजनैतिक और सामाजिक कार्यों की बात करे तो गहोई श्री कमलेश सेठ जी अपनी 52 वर्षीय राजनैतिक यात्रा में गहोई वैश्य पंचायत एवं जिला रायसेन की बड़ी ग्रामपंचायत देवरी के सरपंच, जिला कांग्रेस रायसेन की राजनीति में सक्रिय रहते हुये जिला 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य , पत्रकार, जिला औषधि विक्रेता संगठन के कोषाध्यक्ष रहें हैं । 

आप कांग्रेस पार्टी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशनों में शामिल हुये हैं। उत्तराधिकारी संगठन में जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रायसेन के अध्यक्ष रहकर, अब आप मध्यप्रदेश स्वतंत्रता सैनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन भोपाल के अध्यक्ष- मण्डल में नामित होकर सम्मानित किये गये हैं । 

सम्मानित गहोई कमलेश सेठ जी की इस उपलब्धि पर उनके जानने वाले और सभी क्षेत्रवासी प्रसन्न हैं। 

देवरी गहोई वैश्य पंचायत द्वारा हार्दिक बधाई एवं अनगिनत शुभकामनायें प्रेषित की गई।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:प्रसिद्ध समाज सेवी गहोई कमलेश सेठ जी  के मध्यप्रदेश स्वतंत्रता सैनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन भोपाल के अध्यक्ष- मण्डल में नामित होकर सम्मानित होने पर

 सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/