GAHOIMUMBAI

गहोई वैश्य समाज मुंबई के चुनाव संपन्न, गहोई श्री राकेश गुप्ता (नौगरैया) बने नए अध्यक्ष!

Gahoi Vaishya Samaj Mumbai Election 2023 has declared, Gahoi Shri Rakesh Naugraiya has elected as new president!

मुंबई, महाराष्ट्र: हाल ही में गहोई वैश्य समाज मुंबई की नई समिति के चुनाव 2 अप्रैल 2023, रविवार को संपन्न हो गए। गहोई वैश्य समाज मुंबई निर्वाचन 2023 में 1 प्रेसिडेंट, 4 वाइस प्रेसिडेंट (जोन्स), सेक्रेटरी, जनरल सेक्रेटरी और ट्रेजरार के लिए चुनाव हुए। 

निर्वाचन अधिकारी गहोई श्री विजय बरसैंया और पूर्व अध्यक्ष गहोई श्री नीरज गुप्ता (सेठ) की देखरेख में चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए किंतु चुनाव में किसी भी प्रकार की वोटिंग नही हुई। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। 

श्री गहोई वैश्य समाज मुंबई की नई कार्यकारिणी और समिति इस प्रकार हैं।

नव निर्वाचित अध्यक्ष: 

श्री राकेश गुप्ता (नौगरैया), थानेनव निर्वाचित उपाध्यक्ष जोन 1: श्री महेश खर्द, मुंबई, जोन 1
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष जोन 2: श्री ब्रजेश गुप्ता (मातेले), थाने, जोन 2
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष जोन 3: श्री अजय गुप्ता (चऊदा), भिवंडी, जोन 3
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष जोन 4: श्री प्रदीप गुप्ता (कटारे), वाशी, जोन 4
नव निर्वाचित जनरल सेक्रेटरी: श्री आशीष गुप्ता (नगरिया), वाशी
नव निर्वाचित सेक्रेटरी: श्री प्रदीप गुप्ता (लोहिया), थाने
नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष: श्री सुनील गुप्ता (गंधी), विले पार्ले

श्री गहोई वैश्य समाज मुंबई के सभी नव पदाधिकारियों और चुनाव के निर्वाचन अधिकारियों के साथ जागरूक मतदाताओं को गहोईमुंबई.कॉम और गहोई मुंबई समाचार की ओर से स्वर्णिम भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/