गहोई समाज मुंबई निर्वाचन 2023 की घोषणा हुई, 2 अप्रैल 2023 को होगी वोटिंग!

मुंबई, महाराष्ट्र: हाल ही में एक विज्ञप्ति के अनुसार गहोई समाज मुंबई की नई समिति के चुनाव 2 अप्रैल 2023, रविवार को होंगे। गहोई समाज मुंबई निर्वाचन 2023 में 1 प्रेसिडेंट, 4 वाइस प्रेसिडेंट (जोन्स), सेक्रेटरी, जनरल सेक्रेटरी और ट्रेजरार के लिए चुनाव होंगे। 

निर्वाचन अधिकारी गहोई श्री विजय बरसैंया और गहोई श्री नीरज गुप्ता (सेठ) की देखरेख में होंगे। मुंबई के इक्षुक गहोई बंधु निर्धारित विभिन्न पदों का नामांकन दिनांक 21 मार्च 2023, दोपहर 12 बजे से 29 मार्च 2023, दोपहर 2 बजे तक कर सकते हैं।

केवल वैद्य सदस्य ही चुनाव लड़ सकता है और चुनाव लड़ सकता हैं। चुनाव लड़ने के लिए सदस्य को संलग्न फार्म के फॉर्मेट में अपना नामांकन ईमेल mumbaigahoisamaj@gmail.com पर भेज सकते हैं।

इस चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए एक प्रस्तावक और एक समर्थक की जरूरत पड़ेगी। 

प्रेसिडेंट पद के लिए नामांकन शुल्क RS. 2000 और अन्य पदों के लिए नामांकन शुल्क RS. 1000 हैं, जो कि वापिस नहीं होगा।

फॉर्म के साथ अपना शुल्क भरने के लिए बैंक विवरण इस प्रकार हैं।

Payee name: Gahoi Mumbai Samaj
Bank name: The Saraswat Co-operative Bank Ltd.
Bank Account number: 015200100020673
IFSC CODE: SRCB0000015
Branch: Powai 

बैंक में शुल्क जमा करने के बाद रसीद और भरा हुए फार्म की स्क्रीन शॉट या स्कैन कॉपी ईमेल mumbaigahoisamaj@gmail.com पर भेजें।

गहोई समाज मुंबई निर्वाचन 2023 का नामांकन फार्म यहां क्लिक कर डाउनलोड करे। प्रिंट के लिए नामांकन पत्र पीडीएफ डाउनलोड 

हमें ज्ञात होना चाइये  कि देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। अब मुंबई क्षेत्र के गहोई बंधुओं की जिम्मेवारी हैं कि वे अपने क्षेत्र में गहोई समाज के विकास में सहयोग के लिए कर्मठ, ईमानदार और समर्पित प्रत्याशियों का चयन करे| इस पवित्र चुनावी महायज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और गहोई समाज के विकास में अपना अमूल्य मत देकर, गहोई समाज को कृतज्ञ करें| 

गहोई समाज मुंबई के सभी गहोई मतदाताओं, पदाधिकारियों और चुनाव में भाग लेने प्रत्याशियों को gahoimumbai.com और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस पवित्र चुनावी महायज्ञ के सफल होने के लिए बहुत बहुत शुभकामनायें। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *