GAHOIMUMBAI

गहोई प्रांसी गुप्ता का सुयश, माइक्रोबायोलॉजी में मिला गोल्ड मेडल!

Gahoi Pransi Gupta to secure gold medal in Microbiology degree from DR. Harisingh Gaur University!

सागर, मध्य प्रदेश: हाल ही में ललितपुर के रहने वाले श्री जयराम नोगरैया (नाराहट वाले) की सुपुत्री कुमारी प्रांसी गुप्ता ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री में उच्चतम अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 31वे दीक्षांत समारोह में 14 मार्च 2023, मंगलवार को गहोई प्रांसी गुप्ता (नोगरैया) को स्वर्ण पदक दिया गया।
उन्होंने अपनी प्रतिभा और अथक प्रयास से अपने साथ साथ परिवार और गहोई समाज का नाम रोशन किया। इस बात के लिए वह बधाई की पात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सकल गहोई समाज गौरांवित हैं। 

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई गौरव कुमारी प्रांसी गुप्ता जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/