खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गहोई प्रियांशी गुप्ता ऑफिशियल नियुक्त हुई, बहुत बहुत बधाई!
ग्वालियर, म. प्र.: बड़े गौरव का विषय है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत निशानेबाजी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की अनुभवी गहोई प्रियांशी गुप्ता की ऑफिशियल नियुक्ति की गई। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 24 मई से 1 जून 2023 के बीच कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित की जाएगी। प्रियांशी गुप्ता को इंटरनेशनल बी क्लास जूरी के रूप में चुना गया है।
यदि इनकी खेल क्षेत्र में उपलब्धि की बात करे तो, गहोई प्रियांशी गुप्ता मध्य प्रदेश की एकमात्र इंटरनेशनल जूरी हैं, जो 2 बार वर्ल्ड कप निशानेबाजी प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में अपनी सेवाएं देकर ग्वालियर को गौरवान्वित करा चुकी है। आप अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी राकेश गुप्ता बिलैया की पुत्री है। आपकी इस नियुक्ति पर समस्त सामाजिक बंधुओं और शहर वासियों ने आपको बधाई और शुभकामनाएं दी।
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गहोई प्रियांशी गुप्ता के ऑफिशियल नियुक्त हुई जाने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|
For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/