गहोई श्री राकेश गंधी जी के प्रयासों से बैंगलोर सिटी में पहला गहोई मिलन समारोह, 8 अप्रैल 2023 को हूदी, बैंगलोर में आयोजन!

बैंगलोर, कर्नाटक: हाल ही में गहोई वैश्य समाज में आ रही जागरूकता से हर गांव, शहर, राज्य, भारत और विदेश में गहोई वैश्य बंधुओं को एकजुट करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी श्रृंखला में बैंगलोर सिटी में निवासरत गहोई श्री राकेश गंधी जी ने अपनी सार्थक सोच से बैंगलोर, कर्नाटक में निवासरत गहोई बंधुओं को एकजुट करने की पहल की और गहोई वैश्य समाज बैंगलोर के गठन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया हैं। 

इनके सानिध्य में अन्य प्रबुद्ध गहोई बंधुओं के सहयोग से बैंगलोर सिटी के हूदी में पहला गहोई मिलन समारोह होने जा रहा हैं। इस मिलन समारोह में परिवारों के परिचय के साथ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी को माल्यार्पण कर सम्मान, समाज के वयोवृद्धों का सम्मान, गहोई ध्वज के समक्ष गहोई गीत का गायन, बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना,  राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी (दद्दाजी) की कविताओं का पठन, बच्चों के गेम, बच्चों और महिलाओं की प्रस्तुति शामिल हैं। इस कार्यक्रम को रंगारंग और भव्य बनाने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई हैं। अधिक से अधिक गहोई बंधुओं के शामिल होने और कार्यक्रम के सफल होने की आशा करते हैं।

गहोई मिलन समारोह व वयोवृद्ध सम्मान समारोह की रूपरेखा:

कार्यक्रम दिनांक: 8 अप्रैल 2023

कार्यक्रम दिन: शनिवार

कार्यक्रम का समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कार्यक्रम स्थल: भगिनी रेजीडेंसी, हूदी, बैंगलोर सिटी, कर्नाटक

परिवार के पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म की लिंकhttps://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeS29zK2ggIxJe6_CkzPYiEtpTlnDuZw4MiaBaF3JMrLgE8LQ/viewform


कार्यक्रम के आकर्षण और विभिन्न चरण:

1. पहुंचते ही रजिस्ट्रेशन डेस्क पर पंजीकरण
2. शाम 5 बजे से सभी आगंतुकों को चाय और नाश्ता
3. सम्मानित वयोवृद्ध गहोई बंधु से दीप प्रज्वलन
4. बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना
5. राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी (दद्दाजी) की कविताओं का पठन
6. गहोई ग्रुप बनाने और उसके उद्देश्य पर संक्षिप्त भाषण
7. प्रत्येक परिवार के परिचय को 2 मिनिट
8. वयोवृद्ध गहोई बंधुओं का सम्मान
9. मनोरंजन हेतु बच्चों और महिलाओं द्वारा अधिकतम 3 मिनट की प्रस्तुति
10. रात्रि भोज 8 बजे से 10 बजे तक
11. स्मृति चिन्ह वितरण


सहयोग राशि:
0 से 5 वर्ष तक: कोई शुल्क नहीं
5 से 10 वर्ष तक: ₹375
10 वर्ष और ऊपर के व्यक्ति का शुल्क: ₹ 750

भुगतान विधि: आप अपने परिवार की उम्र के विवरण के साथ गूगल पे कर सकते है।

संपर्क सूत्र: कार्यक्रम की जानकारी और भुगतान के लिए नीचे दिए नंबर और ईमेल आईडी gahoisamajblr@gmail.com पर संपर्क करे।

गहोई श्री श्याम गुप्ता – 9742655658
गहोई श्री मनीष गुप्ता – 9880230907
गहोई श्री पंकज गुप्ता – 9884791043
गहोई श्री राजदीप गुप्ता – 8660900743
गहोई श्री राकेश गंधी – 7760866690 

गहोई श्री राकेश गंधी जी ने कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम रुपरेखा और कार्यक्रम की समाग्री बनाने में सहयोग करने के लिए गहोई श्री श्याम गुप्ता, गहोई श्री मनीष गुप्ता, गहोई श्री शुभम गुप्ता, गहोई श्री वैभव रूसिया और गहोई वर्तिका गुप्ता का आभार जताया| 

अभी तक २० से अधिक परिवार कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर चुके हैं| हमें आशा हैं कि ज्यादा से ज्यादा गहोई बंधू इस मिलन समारोह में शामिल होकर सफल बनाएंगे| 

हमारे सभी सजातीय गहोई समाज के बंधुओं की ओर से बैंगलोर गहोई वैश्य समाज के गहोई श्री राकेश गंधी और अन्य सहयोगी बंधुओ को इस पहले गहोई मिलन समारोह के आयोजन करवाने और गहोई वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्।

गहोईमुंबई.कॉम और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बैंगलोर के सभी गहोई बंधुओं को इस पहले गहोई मिलन समारोह की सफलता के लिए शुभकामनाएं।

जय गहोई – जय भारत!

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *