गहोई वैश्य महिला मंडल, मुंबई के “स्पंदन एक पहल” अभियान के अंतर्गत “रोटी डे” ग्रुप के साथ किया खाना वितरण!
मुंबई, महाराष्ट्र: हाल ही में गहोई वैश्य महिला मंडल, मुंबई अपने ने “स्पंदन” नामक एक अनूठी सामाजिक पहल के अंतर्गत समाजसेवी श्री नितिन चंदैया जी के “रोटी डे” ग्रुप के साथ मिलकर कल्याण के दुर्गडी ब्रिज के आसपास रविवार, 26 फरवरी 2023 को क्षेत्र के जरुरतमंद लोगों को खाना वितरण किया। इस दौरान गहोई समाज की महिला मंडल की सदस्य जैसे श्रीमती मंजूषा गुप्ता, श्रीमती रत्ना नगरिया, श्रीमती मनीषा कटारे, श्रीमती अंशु गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सूत्रों के अनुसार समाजसेवी श्रीमती रत्ना नगरिया ने समाज हित में “स्पंदन एक पहल” को दान दिया था। इसी दान में से कुछ राशि “रोटी डे” ग्रुप को देकर उनके अभियान “Every Sunday Roti Day” के लिए सहयोग कर रहे हैं।
इस “रोटी डे” अभियान के अंतर्गत हर रविवार को कल्याण, भिवंडी, न्यू मुंबई, ठाणे, मीरा रोड, मुंबई, पनवेल इत्यादि स्थानों में 3 से 4 घंटे के लिए खाना वितरण किया जाएगा। इस पहल में कोई गहोई बंधु 3 से 4 घंटे के लिए हर रविवार को खाना वितरण के लिए अपने अमूल्य योगदान देना चाहे तो समाज सेविका श्रीमती मंजूषा गुप्ता से 9867617619 पर संपर्क कर सकता हैं।
इस अनूठे अभियान में सभी गहोई बंधुओं का सहयोग अनुकरणीय रहेगा।
– एक sunday हमारा ” Every Sunday Roti Day” ke साथ
– खाना खिलाकर देखो अच्छा लगता है!
– Spandan -A Social Initiative by गहोई वैश्य महिला मंडल, मुंबई
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। गहोई वैश्य महिला मंडल, मुंबई
को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस अनूठी पहल के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहभागी बने, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|