भिंड जिले में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति, निकाला गया गहोई दिवस पर चल समारोह!

भिंड गहोई समाचार: गहोई वैश्य सभा भिण्ड द्वारा गहोई दिवस पर ऐतिहासिक चल समारोह का आयोजन सम्पन्न | गहोई मुंबई समाचार 

भिण्ड के स्थानीय गहोई बंधुओं की उपस्थिति में गहोई दिवस पर किला गेट से बजरिया, गोल मार्केट, परेट चौराहा, फ्रीगंज, राज टाकीज मार्ग से होते हुए महावीर गंज स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन तक भव्य चल समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ ।

चल समारोह के उपरांत राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त गहोई सामुदायिक भवन पर सामूहिक सहभोज का आयोजन सम्पन्न हुआ । इस चल समारोह में गहोई नवयुवक मंडल, गहोई वैश्य महिला मण्डल एवं गहोई वैश्य सभा भिण्ड के लगभग एक हजार स्वजातीय गणमान्य बंधुओं ने बढ-चढ कर भाग लिया ।

चल समारोह में विभिन्न स्थानों पर  भव्य स्वागत,पुष्प वर्षा एवं स्वल्पाहार वैश्य समुदाय की ओर से किया गया । चल समारोह में बैनर होर्डिंग शहर के मुख्य मार्ग पर लगाये गये । नवयुवक मंडल एवं महिला मण्डल के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया ।मौसम की मेहरबानी का आयोजन समिति ने तहेदिल से आभार व्यक्त किया । गहोई ध्वजारोहणके बाद ध्वज गीत सामूहिक रूप से गायन हुआ ।

कवि अंजुम मनोहर (सचिव), गहोई वैश्य सभा भिण्ड (म0प्र0) अपने साथी गहोई बंधुओ संग!

चल समारोह में उपस्थित लोगों में श्री मुन्नालाल चपरा  (अध्यक्ष ),संतोष लहारिया (उपाध्यक्ष) , कवि अंजुम मनोहर रावत  (सचिव) , अमन रावत  (कोषाध्यक्ष), राकेश कसाव  (सह सचिव) , गोपाल लहारिया  (अंकेक्षक),  कार्यकारिणी सदस्यों में  नरेंद्र हूका, संजय पहारिया, शैलेंद्र कुमार बिलैया, सतीष बाबू रूसिया, संतोष सिपौल्या, नीरज सेठ, दीपक महतेले ,संजय कनकने, नवयुवक मंडल में महेश तरसोलिया  ( संयोजक , विवेक नौगरैया  (अध्यक्ष ,पंकज खर्द (सचिव) ,महेश सिपौल्या, आशीष बिजपुरिया, रामकिशोर कुरेले, प्रमोद मिसुरिया, अमित सोनी, मनीष नौगरैया, सुनील मोर, महिला मण्डल से श्रीमती मालती कस्तवार  ( संरक्षक ) श्रीमती उर्मिला लहारिया  (अध्यक्ष )श्रीमती विनीता नौगरैया  (कार्यकारी अध्यक्ष ) श्रीमती वंदना रावत  (सचिव ) , श्रीमती वन्दना सोनी  (कोषाध्यक्ष ), श्रीमती कमलेश रावत (अंकेक्षक )श्रीमती दीपमाला रावत (प्रवक्ता ), उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी नगरिया, राजेश्वरी रावत, श्रीमती अनीता लहारिया , श्रीमती बबिता रावत, श्रीमती अनीता सिपौल्या के अलावा श्रीमती मधुबाला रावत, श्रीमती अर्चना सोनी , श्रीमती मनोरमा तरसोलिया, राधा लहारिया, श्रीमती मीरा सोनी ,श्रीमती ऊषा नगरिया , समाज के वरिष्ठ नागरिको मे सर्व श्री रामलखन रेजा, कैलाश नारायण सावला, कैलाश नगरिया, हरनारायण सोनी, मुरारीलाल रावत (एडवोकेट), सुरेश कुमार  नौगरैया ,रामकुमार कसाव, पूरन लाल सोनी , सुभाष बिलैया, दयाशंकर सिपौल्या, गोपाल सिपौल्या, सुरेंद्र रावत, रवि नगरिया  ( स्टेनो ), के.के सिपौल्या, सियाशरन कस्तवार, सियाशरन कुचिया, भोलाराम रावत, गिरीश रावत, विनोद रूसिया, डा रामनारायण कुरेले, अशोक कुरेले, रमेश सोनी, रामदास सिपौल्या, अबध बिहारी रावत, कन्हैया लाल रावत, यग्य  प्रकाश महतेले,   ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

गहोई वैश्य सभा भिंड के द्वारा आयोजित गहोई दिवस २०२३ के चल सामरोह का वीडियो:

जय गहोई – जय भारत 

स्रोत: कवि अंजुम मनोहर (सचिव), गहोई वैश्य सभा भिण्ड  (म0प्र0)

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *