गहोई गौरव: गहोई वैज्ञानिक डॉ. प्रसून गुप्ता को मिला ट्रेडिशनल मेडिसिन रिसर्च अवार्ड – २०२३!
इंफाल, मणिपुर: २२वां इंटरनेशनल बायोरिसोर्स कॉन्क्लेव एंड एथ्नोफार्माकोलॉजी कांग्रेस में गहोई डॉ. प्रसून कुमार गुप्ता प्रधान वैज्ञानिक को भारतीय औषधि पौधों पर उनके नये शोध कार्यों और उनके प्रकाशन द्वारा विशेष योगदान किया गया है। इस विशिष्ट सेवा कार्य के लिए SFE – बेस्ट पब्लिकेशन इन एथ्नोफार्माकोलॉजी एंड ट्रेडिशनल मेडिसिन रिसर्च अवार्ड -2023 से सम्मानित किया गया है। इसे एथ्नोफार्माकोलॉजी के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी के 22वीं अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस के दौरान दिया गया!
ज्ञात हो डॉ. प्रसूनकुमार गुप्ता पुत्र गहोई कमलेश गुप्ता सेठ देवरी के मूल निवासी हैं। यह 10 वर्ष पूर्व यूएसए में अनुसंधानरत थे, लेकिन देशप्रेम भावना से प्रेरित होकर आप स्वदेश लौटे और लगभग 10 वर्षों से भारत के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एनट्रीग्रेटिव मेडिसिन – जम्मू में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर सेवारत हैं।
इंटरनेशनल बायोरिसोर्स कॉन्क्लेव एंड एथ्नोफार्माकोलॉजी कांग्रेस का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोरिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईबीएसडी) द्वारा सोसाइटी फॉर एथ्नोफार्माकोलॉजी, इंडिया और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर एथनोफार्माकोलॉजी, स्विट्जरलैंड के सहयोग से किया जा रहा है, आईबीएसडी, इंफाल ने एक बयान में कहा।
इस काफ्रेंस के दौरान प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा लगभग 105 वैज्ञानिक व्याख्यान और लगभग 700 प्रतिनिधियों ने 35 से अधिक देशों और भारत के सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व किया।
कांग्रेस के दौरान इस क्षेत्र के उद्यमियों के साथ विकासशील उद्योग संबंध के लिए एक विशेष पैनल चर्चा सत्र “आई-कनेक्ट प्रोग्राम: बिजनेस मीट” आयोजित किया गया था। यह कांग्रेस शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, उद्योग के व्यक्तियों, स्वास्थ्य देखभाल चिकित्सकों और जैव संसाधनों, पारंपरिक दवाओं, नृवंशविज्ञान और दवा की खोज को बढ़ावा देने में रुचि रखने वाले निर्णयकर्ताओं के बीच ज्ञान साझा करने के लिए एक वातावरण प्रदान करेगी।
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं।
गहोई गौरव वैज्ञानिक डॉ. प्रसून गुप्ता (सेठ) जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|
For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/