GAHOIMUMBAI

बरसैंया बंधुओं सचिन और शिवम के पुलिस विभाग और विदेश मंत्रालय में चयन होने पर करैरा गहोई समाज ने सम्मानित किया!

Karaira Gahoi Samaj felicitated Barsaiya brothers Sachin and Shivam on their selection in Police Department and Ministry of External Affairs!

करैरा, म. प्र.: हाल ही में करैरा गहोई समाज के सरल स्वभाव मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्रीमती सीमा हरीओम जी बरसैंया (उदगवाँ वालो) के बड़े सुपुत्र सचिन बरसैंया जी और शिवम बरसैंया जी ने सरकारी पुलिस विभाग और विदेश मंत्रालय की विभागीय परीक्षा में सफलता पाकर महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हुए| 

गहोई हरीओम जी बरसैंया के बड़े सुपुत्र गहोई सचिन बरसैंया जी का सहायक उप निरीक्षक यूपी पुलिस पद पर चयन हुआ हैं। वही उनके छोटे पुत्र  शिवम बरसैंया जी ने SSC CGL 2022 All India में 115 वी रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में  चयन हुआ| 

वर्तमान मे, शिवम बरसैंया जी पोस्ट ऑडिटर सीएजी कार्यालय में चैन्नई में कार्यरत है| ईश्वर की असीम कृपा से गहोई शिवम बरसैंया ने ALL india में 115 वी रेंक हासिल कर Assistant section officer (Minister of External Affairs) विदेश मंत्रालय में चयनितहो गए हैं| दोनों बरसैंया बंधुओं  ने अपने परिवार व गहोई समाज को बहुत ही गौरवान्वित किया है|  

इस शुभ अवसर पर गहोई समाज करैरा के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद नीखरा, महिला मण्डल अध्यक्ष श्वेता नगरिया, युवा जागृति परिषद अध्यक्ष रानू बिलैया सहित सभी पदाधिकारियों ने मिलकर माला पहनाकर व शॉल श्रीफल देकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया समाज आपके उज्जवल भविष्य कि कामना करता है।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

बरसैंया बंधुओं सचिन और शिवम के पुलिस विभाग और विदेश मंत्रालय में चयन होने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/