GAHOIMUMBAI

मेधावी छात्रों को बी. ई., बी. टेक., एम. बी. बी. एस. और फार्मेसी के लिए 2023 में प्रथम वर्ष से गहोई श्री श्याम कुदरयाजी के फाउंडेशन द्वारा छात्रवृति!

Gahoi Shri Shyam Kudrya's "Foundation of Excellence" to provide scholarship for needy students of BE, BTech, MBBS and Pharmacy!

भिलाई, छत्तीसगढ़: वर्तमान में गहोई समाज के कई गणमान्य विभूतियां अपने क्षेत्र में कई अमूल्य सामाजिक प्रयास कर गहोई समाज के विकास और पहचान को बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। उन्ही विभूतियों में से एक श्री एस. एल. गुप्ताजी (श्री श्याम कुदरया जी) है, जो कि फाउन्डेशन फार एक्सीलेंस के फेसीलीटेटर है और भिलाई छत्तीसगढ़ में निवासरत हैं। 

गहोई समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी छात्रों को मेडिकल कॉलेज (M.B.B.S ), इंजीनियरिंग कॉलेज (B.E/B.Tech) व फार्मेसी ( B.Pharm) के प्रथम बर्ष में प्रवेश लेने के बाद, फाउंडेशन ऑफ एक्सीलेंस छात्रवृति उपलब्ध करा रही हैं। 


छात्रवृति के लिए कुछ शर्ते इस प्रकार हैं:
– १२वीं की परीक्षा २०२१ से पहले पास नहीं होनी चाहिए| 
– १२वीं की परीक्षा ७५% या इससे ज्यादा अंक से पास होना चाहिए| 
– यह मुख्यतः विज्ञान संकाय के लिए हैं| 
– यह केवल आल इंडिया जनरल रैंक के लिए हैं, इसमें केटेगरी रैंक शामिल नहीं हैं| 
– परिवार की कुल आय (डिडक्शन के पहले) Rs. ३,००,००० तक होनी चाहिए, इससे ज्यादा आय वाले पात्र नहीं|
– यह IIT, NEET, IIIT, State Engineering College, B. Pharma. and M.B.B.S. के पाठ्यक्रमों के लिए हैं| 
– इसमें किसी भी राज्य, समाज या जाति का बंधन नहीं| पूरे भारत के छात्र और छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं| 
– B.E. / B. Tech. के लिए JEE (Mains) – IIT में ९०००० रैंक और CGPET रैंक ३००० तक होना चाहिए| इन पाठ्यक्रमों के लिए ४ वर्षों तक के लिए छात्रवृति Rs. ४०,००० प्रति वर्ष के हिसाब से दी जायेगी| 
– NEET  के लिए (M.B.B.S.) – NEET में ४०००० तक रैंक होना चाहिए| इन पाठ्यक्रमों के लिए ५  वर्षों तक के लिए छात्रवृति Rs.४०,००० प्रति वर्ष के हिसाब से दी जायेगी| 
– B. Pharmके लिए (Pharmacy) – CG PPHT में १००० तक रैंक होना चाहिए| इन पाठ्यक्रमों के लिए ४  वर्षों तक के लिए छात्रवृति Rs.४०,००० प्रति वर्ष के हिसाब से दी जायेगी|  

Foundation for  excellence (FFE) scholarship  के  लिये इस बर्ष   शैक्षणिक सत्र  2023- 2024 के लिए  पात्रता विवरण आ गये हैं। पात्रता और अन्य जानकारी के लिए पीडीएफ में विज्ञापन डाउनलोड कीजिये!

मेडिकल कॉलेज (M.B.B.S ) इंजीनियरिंग कॉलेज ( B.E/B.Tech) व फार्मेसी ( B.Pharm) के प्रथम बर्ष में प्रवेश  लेने के पश्चात  online आवेदन  करना है। 

Website-  www.ffe.org  जून/ जुलाई  में प्रारंभ  होगी। आवेदन की अंतिम तिथि ३१ दिसंबर २०२३ हैं| पात्रता होने पर प्रवेश के बाद तुरंत आवेदन  कीजिए। 

आवश्यक सभी सर्टिफिकेट्स Documents attach करने के लिए तैयार रखिए। 

छात्रवृत्ति  फंड की उपलब्धता के अनुसार पहले आवेदन के छात्रों को वरीयता दी जाएगी।  अतः जलदी आवेदन  कीजिए। 
श्री श्याम कुदरया जी का उदेश्य एक ही है ,धनाभाव में कोई  बच्चा उच्च  शिक्षा से बंचित न हो। इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि जरुरतमंद मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सके।
पिछले बर्षों में मेरे माध्यम  से गहोई समाज  के जिन बच्चों को छात्रवृति प्राप्त हुई, उनकी लिस्ट संलग्न है।

श्री श्याम कुदरया जी के प्रयासों से 

निम्न गहोई समाज के छात्र/छात्राओं को FFE छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। 

1.  Dr. सावी बरसैंया- रायपुर
  शासकीय मेडिकल कॉलेज  रायगढ़ से M.B.B.S  पूर्ण।
छात्रवृत्ति – 40,000/- 5 बर्ष   कुल 2 लाख रूपए। 

2.  Dr. शिवांगी बहरे -गढ़ीमलहरा( छतरपुर-म.प्र)
  गजराराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर-
M.B.BS की अन्तिम बर्ष की छात्रा -40,000/- 5 बर्ष, कुल 2 लाख रूपए 

3. Dr. कनिष्का  गुप्ता – ग्वालियर 
शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया
M.B.B.S की प्रथम बर्ष की छात्रा
बर्ष  2021 -2022 में 40,000/- प्राप्त। 
अगले 4 बर्ष 40,000/- प्रति बर्ष 4 बर्ष। कुल 2 लाख रूपए प्राप्त  होंगे।

4 . श्री मिहिर  गुप्ता (चउदा)- जबलपुर
IIT मुम्बई का द्वितीय बर्ष  का छात्र।
80,000/- प्राप्त। अगले 2 बर्ष 40,000/- प्रति बर्ष। कुल 1,60,000/- प्राप्त  होंगे।

5. कु. शेफाली सुहाने – जबलपुर 
B.pharma की द्वितीय बर्ष की छात्रा। अभी तक 80,000/- प्राप्त हो चुके।
अगले दो बर्षों में 40,000/- प्रति वर्ष। कुल 1,60,000/- प्राप्त होंगे।

गहोई श्री श्याम कुदरया जी के अनुसार पिछले बर्ष  2021-2022  में उनके माध्यम  से 121 बच्चों को छात्रवृति प्राप्त  हुई। 9  बर्षों  में छात्रवृतियों की  संख्या  11 से बढ़कर 121 हुई। 

उनका कार्य  ज्यादा होने के  कारण उन्होंने  व गहोई  श्री  मनोहर  बरसैंया  बिलासपुर, (जो छत्तीसगढ के  प्रथम facilitator हैं तथा उन्होंने ही श्यामजी को इस कार्य  के लिए  प्रेरित  किया था) ने 2 सक्रियों, जिसमें  एक महिला है, को  recommend करने पर  FFE  से Facilitator nominate किया  ।इस स्कॉलरशिप की जानकारी के लिए संपर्क सूत्र (ध्यान रखिये रात ९ के बाद और दोपहर २ से ४ के बीच संपर्क न करे):

गहोई श्री श्याम  कुदरया, फेसीलीटेटर, फाउन्डेशन फार एक्सीलेंस, भिलाई 

मोबाइल नंबर: 9755521231 (ध्यान रखिये रात ९ के बाद और दोपहर २ से ४ के बीच संपर्क न करे)

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई श्री श्याम  कुदरया 

जी को सभी गहोई बंधुओं, gahoimumbai.com और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस पवित्र कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/