गहोई गौरव: “निराला स्मृति सम्मान” से सम्मानित हुए गहोई गौरव कवि अंजुम मनोहर!
भिण्ड, मध्य प्रदेश: हाल ही में बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस २६ जनवरी २०२३ के शुभ अवसर पर निराला प्रतिमा पंचामृत स्नान एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
इस दौरान कई साहित्य जगत की हस्तियां मौजूद रही। इस दौरान जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष कामिनी सिंह ने छायावादी दौर के महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के बारे में कहा कि महाकवि निराला जी रचनाएं आम जन की पीढा से सरोकार कराती है।

दूसरी ओर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामशरन पुरोहित ने कहा कि आजादी दिलवाने वालेअमर शहीदों की कुर्बानी को याद रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर निराला जी स्मृति में गहोई गौरव कवि अंजुम मनोहर को निराला स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।
भिण्ड स्थानीय मेला रंग मंच निराला रंग विहार में भारतीय साहित्य सदन एवं नगरपालिका परिषद भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान मे बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रातःकाल 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक महाप्राण पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी ( निराला ) की प्रतिमा का पंचामृत स्नान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि-माननीय श्री रामशरन पुरोहित (जिला संघ चालक) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विशिष्ट अतिथि माननीया श्रीमती कामना सिंह (अध्यक्ष) जिला पंचायत भिण्ड थी। कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता श्री दशरथसिह कुशवाह एवं कुशल संचालन कवि रामसिया शर्मा ने की ।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम शायर राजेश मधुकर ने सरस्वती वंदना कर शुभारंभ किया। तदुपरांत अतिथि द्वय ने निराला स्मृति सम्मान कवि अंजुम मनोहर को प्रदान किया। काव्यपाठ करने वाले कवियो में धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राईन अजनबी, सतेन्द्रसिह कुशवाह, शिवबहादुर सिंह शिव, रविंद्र तिवारी मिहोनी, सुमेर सिंह कुशवाह, प्रदीप वाजपेयी युवराज, रामप्रकाश शर्मा ने अपनी काव्य रचनाओं से समा बांधा। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा कवियो को माल्यार्पण एवं आभार व्यक्त किया नगर पालिका परिषद् के संयोजक श्री शब्देशरण शर्मा ने । कार्यक्रम के अंत मे सामूहिक राष्ट्रगान कर सभी ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाये प्रेषित की ।
गहोईमुंबई.कॉम और गहोई मुंबई समाचार चैनल की टीम की ओर गहोई गौरव कवि अंजुम मनोहर को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये!
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|