श्रीमती मंजूषा सेठ की अध्यक्षता में गहोई महिला मंडल मुंबई द्वारा गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ!

मुम्बई, महाराष्ट्र: हाल ही में गहोई महिला मंडल मुंबई द्वारा 11 मई 2023 को श्रीमती मंजूषा सेठ की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन श्रीमती वंदना पिपरसानिया के घर किया गया। जहां पर सभी ने मिलकर छोटा सा गायत्री हवन किया।तदोपरांत कमेटी के सभी पदाधिकारियों की सहमति से वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। दोपहर के भोजन का आनंद उठाते हुए गोष्ठी संपन्न हुई। इस गोष्ठी में सम्मिलित पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती मंजूषा सेठ ,उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता गैडा, सचिव श्रीमती काजल सेठ, कोषाध्यक्ष श्रीमती शोभा मातेले, संगठन मंत्री श्रीमती डॉ मनीषा कटारे, कार्यकारिणी श्रीमती ‘डॉक्टर शालिनी सेठ एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी श्रीमती मंजू बरसैया, श्रीमती वंदना पिपरसानिया, श्रीमती पदमा नौगरैया उपस्थित थे।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई समाज की समाजसेवी श्रीमती मंजूषा सेठ

 के सानिध्य में गहोई महिला मंडल की गोष्ठी के आयोजन पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *