GAHOIMUMBAI

पिछोर की बहू गहोई ज्योति गुप्ता बनी भाजपा महिला मोर्चा शिवपुरी की जिला प्रभारी!

गहोई गौरव: पिछोर की बहू ज्योति गुप्ता बनी भाजपा महिला मोर्चा शिवपुरी की जिला प्रभारी।

शिवपुरी, ग्वालियर, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा संगठन कार्य को गति एवं विस्तार देने की दृष्टि से जिलों में  प्रभारी की घोषणा की गई है। भाजपा नेत्री ज्योति गुप्ता को इस क्रम में शिवपुरी जिले का प्रभारी बनाया गया है। ज्योति पिछोर के वरिष्ठ समाजसेवी गणेशी लाल बड़ेरिया की पुत्रबधु हैं। 
प्रभारी बनाए जाने पर 

गहोई ज्योति गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद जी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया जी एवं माया सिंह मामीजी का आभार ज्ञापित किया है।

ज्योति गुप्ता ने कहा कि संगठन  की दृष्टि से पूज्य राजमाता सिंधिया जी की महिला मोर्चा की स्थापना एवं विस्तार में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, मुझे उनकी कर्मस्थली शिवपुरी जिले में कार्य करने का अवसर मिला है जिसके लिए वह पूर्ण मनोयोग से संगठन का कार्य करेंगी।चुनावों में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती  है इसलिए आगामी विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए महिला मोर्चा विशेष प्रयास करेगा।

ज्योति गुप्ता वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।साथ ही वह विद्यार्थी परिषद, दुर्गावाहिनी राष्ट्रसेविका समिति आदि में दायित्वों पर रही हैं। वह पूर्व में सांसद प्रतिनिधि एवं भिंड नागरिक सहकारी बैंक की निर्वाचित डायरेक्टर भी रही हैं। साथ ही नगरनिगम चुनाव 2022 में भी वह ग्वालियर नगर निगम चुनाव की प्रभारी थी।

शिवपुरी जिला प्रभारी ज्योति धर्मेन्द्र गुप्ता (बड़ेरिया) की नियुक्ति पर पिछोर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक जनों  ने बधाई दी है।भाजपा नेत्री गहोई ज्योति गुप्ता 

को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से भाजपा महिला मोर्चा शिवपुरी की जिला प्रभारी बनने पर बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहभागी बने, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/