पूर्व राजस्व मंत्री गहोई लक्ष्मीनारायण गुप्ता “नन्ना जी” की स्मृति में बनेगा पार्क, 48 लाख की राशि स्वीकृत!

शिवपुरी, मध्य प्रदेश: पिछोर के पूर्व राजस्व मंत्री *लक्ष्मीनारायण गुप्ता* की पुण्य स्मृति में एसडीएम निवास पिछोर के समाने पहाड़ी पर नजूल भूमि पर पार्क निर्माण के लिए कलेक्टर शिवपुरी ने अनुमति प्रदान कर भूमि सीमांकन के लिए तहसीलदार पिछोर को आधिपत्य दिलाया जाने के लिए आदेश दिया।


विश्वस्त सूत्रों की जानकारी के अनुसार पिछोर निवासी पूर्व राजस्व मंत्री मप्र शासन स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता की स्मृति में लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्क निर्माण के लिए 48 लाख रुपए स्वीकृत किए। राजस्व विभाग द्वारा नगर की नजूल भूमि सर्वे नं. 520/1 रकवा 2.0280 में से 1.045 हेक्टेयर भूमि पार्क निर्माण के लिए चिह्नित की गई थी। शिवपुरी जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने उक्त पार्क निर्माण हेतु तहसीलदार पिछोर को सीमांकन कर भूमि को नगरीय  प्रशासन एवं विकास विभाग को आधिपत्य करने के निर्देश दिए।

Late former Cabinet Minister Gahoi Laxminarayan Gupta (Nannaji)'s park in Pichhor with 40 lakh fund by MP government!
Late former Cabinet Minister Gahoi Laxminarayan Gupta (Nannaji)’s park in Pichhor with 40 lakh fund by MP government! Nannaji’s meeting with PM Narendra Modiji.


गहोई समाज के लिए ये गौरव का क्षण है। गहोई समाज की दिग्गज विभूतियों में जैसे राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त के बाद, पहली मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य व पूर्व पिछोर विधायक और पटवा सरकार में कैबिनेट राजस्व मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता उर्फ नन्नाजी का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। नन्नाजी का जन्म मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में हुआ| वे पहली बार मोतीमहल से विधायक बने| वे पांच बार विधायक और दो बार केबिनेट मंत्री रहे| पूर्व में नन्नाजी हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे| उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वीर सावरकर के सानिध्य में भी काम किया था| १२ जनवरी २०२२ को १०४ साल की उम्र में वयोवृद्ध नन्नाजी का निधन हो गया था| उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर ट्वीट कर लिखा था कि “पिछोर से वरिष्ठ @BJP4MP नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता “नन्ना जी” के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!”| हमारे सभी सजातीय गहोई समाज के बंधुओं की ओर से नन्ना जी की स्मृति में पार्क के निर्माण के लिए सरकार और सबंधित अधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद्।

इतिहास में इस पवित्र अवसर के साक्षी बनने पर गहोईमुंबई.कॉम और गहोई मुंबई समाचार की ओर से सभी गहोई बंधुओं को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।


जय गहोई – जय भारत!

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *