राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच के तत्वाधान में फिल्म द केरला स्टोरी फ्री में दिखाई, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा के सहयोग से हुआ आयोजन!

झांसी, उ. प्र.: राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, झोकन बाग के व्यापरियो, लायंस क्लब विकास के तत्वधान में ‘झांसी नगर’ जिले की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा एंव जय किशन प्रेमानी के सयोजन मे उमेश गुप्ता, जगदीश बजाज, दीपक गुप्ता जितेन्द्र अग्रवाल कैलाश अग्रवाल विजय बरसैया के सहयोग व मार्गदर्शन में व गवर्नर (ई ) ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा शिक्षक व छात्राओं को भी फिल्म द केरला स्टोरी के टिकट निशुल्क दिए।

खिलौना टॉकीज हॉल बुक करके 150 से ज्यादा माताओ बहनों एवम भाईयो को ‘द केरला स्टोरी मूवी दिखाई गई, इस मौके पर हिंदू जागृति मंच परिवार के साथ नगर- निगम झांसी नवनिर्वाचित महापौर बिहारी लाल आर्य जी एवं उनकी सुपुत्री बंगरा ब्लाक प्रमुख भारती आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फिल्म के अंत में ‘हिंदू जागृति मंच’ महिला राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता शुक्ला एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, संगीता गुप्ता लायंस क्लब विकास की पूर्व अध्यक्ष ने सभी माताओं एवं बहनों को लव जिहाद जैसी घटनाओं से दूर रहने के लिए बताया, हिंदू जागृति मंच झांसी जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने हिंदुओं के ग्रंथों का महत्व समझाया मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना जितेंद्र अग्रवाल, गुप्ता ने अपने आसपास रहने वाली सभी 14 से लेकर 25 वर्ष की लड़कियों को लव जिहाद की घटनाओं की सच्चाई से रूबरू कराने की बात कही। अंत में शपथ दिलाई कि सभी माता एवं बहनों देश और धर्म के लिए जागरूक होकर काम करेगी और लव जहाज जैसी बीमारी का इलाज करेंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप लायंस क्लब विकास की पूर्व अध्यक्ष बसुधा प्रेमानी से, राकेश झा, सुनील हिरवानी, भगवान दास बरसानी, गरीश प्रेमानी, कैलाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, बबलू राय, शशिकांत, नेहा झा, अशोक बिलगैया, प्रसांत गुप्ता, ऋलभ राय, श्री राम गांधी, आदि मौजूद रहे समर्थ त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा और राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच के जान जागरण में सार्थक प्रयासों के लिए सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *