GAHOIMUMBAI

गहोई वैश्य पंचायत झांसी द्वारा 26वें सामूहिक विवाह महायज्ञ और परिचय वार्ता का आयोजन!

Gahoi Vaishya Panchayat Jhansi to organise Samuhik Vivah Mahaygya and Parichay Varta in Jhansi

झाँसी, उत्तरप्रदेश: गहोई वैश्य पंचायत झाँसी द्वारा 26वें सामूहिक विवाह महायज्ञ और परिचय वार्ता का आयोजन बसंत पंचमी के दिन गुरुवार, 26 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा हैं। 

कार्यक्रम स्थल:

गहोई सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन गहोई सभागार, सांस्कृतिक सेवा सदन में किया जाएगा जो कि ग्वालियर रोड पर भगवती पेट्रोल पंप के पास झांसी में स्थित हैं। 

सुविधा:

इस कार्यक्रम में वर वधु के पक्ष के लोगों को आवास और निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई हैं। मंडप और मंडप के नीचे लगने वाली सामग्री भी मुफ्त दी जा रही हैं। 

शादी के उपरांत, वर और वधु को अनेकों उपहार भेंट में दिए जाएंगे। 

वर वधु की शादी के लिए नियम:

1. वर वधु दोनो को अपने 21 वर्ष के होने के प्रमाण पत्र के साथ अपना स्थायी पता का कोई आधिकारिक कागज जमा करना पड़ेगा। 

2. विवाह पंजीकरण के लिए वर पक्ष को 5100 रुपया और वधु पक्ष को 3100 रुपया देकर वर वधु की पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ फॉर्म जमा करना होगा।

गहोई वैश्य पंचायत की समिति और संपर्क सूत्र: 

इस पावन सामूहिक विवाह महायज्ञ और परिचय वार्ता का आयोजन निम्नलिखित समाज के महानुभावों और पदाधिकारियों की देखरेख में हो रहा हैं।

प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष) ~ 9415030373

रामप्रकाश नाछोला (कार्यकारी अध्यक्ष) ~ 9450079399

किशोरी शरण सरावगी (महामंत्री) ~ 9935969394

राजेंद्र गेड़ा (कोषाध्यक्ष) ~ 9415057005

नरेश तीतविलासी (अध्यक्ष सामूहिक विवाह) ~ 9415030961

संजीव सेठ (संयोजक सामूहिक विवाह) ~ 9415055730

नितिन सरावगी (संयोजक सामूहिक विवाह) ~ 7007672957

निमंत्रण:

इस पावन अवसर पर गहोई वैश्य पंचायत झाँसी के समस्त पदाधिकारी और समस्त पंचायत के सदस्यों ने पूरे भारत के गहोई बंधुओं को सार्वजनिक आमंत्रण भेजा है, जिसे गहोईमुंबई.काम और गहोई मुंबई समाचार चैनल के से आप तक पहुंचा रहे हैं।

गहोई मुंबई समाचार चैनल की ओर से आप सभी गहोई बंधुओं और झाँसी गहोई वैश्य पंचायत के सदस्यों को इस पावन कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी इस तरह गहोई समाज की सेवा में लगे रहे, यही ईश्वर से कामना करते हैं।

गहोई वैश्य पंचायत झांसी द्वारा 26वें सामूहिक विवाह महायज्ञ का वीडियो – गहोई मुंबई समाचार 

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/