GAHOIMUMBAI

गहोई सेवा समिति उरई की अनूठी पहल, निर्धन विधवा गहोई महिलाओं को अनुग्रह राशि का वितरण!

गहोई सेवा समिति उरई की अनूठी पहल, निर्धन विधवा गहोई महिलाओं को अनुग्रह राशि का वितरण!

उरई (जालौन), उ. प्र.: देवताओं के आशीर्वाद से गहोईयों की उत्पत्ति, अब उनके आचरण, कर्म और व्यवहार से भी परिलक्षित होते दिख रही हैं। हाल ही में गहोई सेवा समिति उरई के कार्य देवताओं के समकक्ष हैं। गहोई सेवा समिति उरई का गहोई समाज की निर्धन विधवा एवं वृद्ध महिलाओं तथा गरीब छात्राओं को गहोई धर्मशाला में अनुग्रह राशि देकर समाज सेवा के क्षेत्र में एक अनूठी  मिसाल पेश की हैं। इस अवसर पर समाज की 20 महिलाओं एवं छात्रों को सम्मिलित किया गया। ऐसे पुनीत कार्य गहोई समाज की उत्तरोत्तर समृद्धि और विकास के लिए नितांत आवश्यक हैं। इस लक्ष्य को सार्थक करने वाली गहोई सेवा समिति उरई बधाई की पात्र हैं।

अनुग्रह राशि संयोजक डा. देवेन्द्र सेठ ने इस पवित्र कार्य के बारे में कहा कि गहोई सेवा समिति द्वारा समाज की निर्धन वृद्ध महिलाओ को विगत कई सालों से यह राशि दी जा रही थी, लेकिन विशेष परिस्थितियों के कारण कोरोनाकाल से वितरण बन्द था, जिसकी शुरुआत आज से कर दी गयी है। उक्त अनुग्रह राशि प्रत्येक माह की 20 तारीख को वितरित की जायेगी। 

गहोई सेवा समिति उरई की अनूठी पहल, निर्धन विधवा गहोई महिलाओं को अनुग्रह राशि का वितरण!

मुख्य अतिथि का संबोधन:

मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कंथारिया ने बताया कि गहोई सेवा समिति ने राशि का वितरण प्रारंभ करके बहुत ही पवित्र कार्य किया है और इस कार्य में सहयोग के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।

उपस्थित गहोई सेवा समिति के सदस्य:

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिल सेठ, मंत्री संजय रेजा, कोषाध्यक्ष अवधेश छिरौल्या, संरक्षक इं. मुरारीलाल सिजरिया, अवधेश रावत, शशिकांत निगोतिया, दिलीप चदइया, सुधीर गहोई, संजय विजपुरिया, निशांत कनकने ने अनुग्रह राशि का वितरण कराया। कार्यक्रम में सुनील महतेले, नरेन्द्र दलाल, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अनुग्रह राशि लाभार्थी: 

अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं में किरन गुप्ता, पूनम नीखरा, रजनी गेड़ा, लक्ष्मी गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, अभिलाषा गुप्ता, बबिता सुमन, गुप्ता, निशा, कमलेश कुमारी, वैश्वनी मिसुरया, शिवगोपाल नगरिया, जमुना देवी, मिथलेश हूंका आदि 20 महिलाएं सम्मिलित थी।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

गहोई सेवा समिति उरई की इस अनूठी पहल पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/