होनहार दिव्यांग बेटी अनुष्का गुप्ता के पीड़ित परिवार को अंततः पीएम आवास मिला, गहोई बंधुओं के प्रयास प्रशंसनीय रहे!

सतना, म. प्र.: हाल ही में होनहार दिव्यांग बेटी अनुष्का गुप्ता के परिवार को अंततः सभी गहोई बंधुओं और राजनैतिक प्रभावी लोगों की मदद से पीएम आवास मिल गया है। 

खबरों के अनुसार, अनुष्का के घर जाकर मंगलवार को महापौर योगेश ताम्रकार, ननि स्पीकर राजेश चतुर्वेदी एवं आयुक्त राजेश शाही ने संयुक्त रूप से अनुष्का की बेवा मां राधा देवी गुप्ता पत्नी स्व. प्रमोद कुमार गुप्ता के नाम से आवंटित किए गए पीएम आवास का हक प्रमाण पत्र सौंपा। बताया गया है कि नगर निगम द्वारा पात्रता परीक्षण के उपरांत राधा देवी को उतैली में पीएम आवास क्रमांक ई-0044/001 का आवंटन किया गया है, जिसका हक प्रमाण पत्र उन्हें मंगलवार को सौंपा गया। 

इस शुभअवसर पर हरिओम गुप्ता, राजीव गुप्ता बबलू, अशोक अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुरेश बड़ेरिया, गोविंद बड़ेरिया, श्यामलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेश बड़ेरिया आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि अनुष्का के पिता प्रमोद कुमार गुप्ता का गत 19 अप्रैल को दुःखद निधन हो गया था।

स्वर्गीय प्रमोद गुप्ता के संकग्रस्त परिवार की सहायता के लिए विवरण:

यदि कोई गहोई बंधु, स्वर्गीय प्रमोद गुप्ताजी के संकटग्रस्त परिवार की मदद करना चाह रहा हैं तो बैंक का विवरण इस प्रकार हैं| 

कु.अनुष्का गुप्ता पिता प्रमोद गुप्ता सतना पी.एन. बी.का नम्बर है सभी स्वजन सहायता करें 

A/C होल्डर – अनुष्का गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता ज्वाइंट खाता

English name in account: ANUSHKA GUPTA

A/C No  –  02912421025297

बैंक का नाम: पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक)

IFSC कोड: PUNB0029110

Mobile No.: 9669012079

नोट: यदि कोई बड़ी दान राशि प्राप्त हो रही हैं तो सतना समाज के पदाधिकारी,  परिवार से संपर्क करके उनकी LIC, पोस्टऑफिस  या बैंक में एफडी करवाकर निश्चित मासिक आय प्राप्त करने में सहायता करे| हाल ही में होनहार दिव्यांग बेटी अनुष्का गुप्ता के पीड़ित परिवार को पीएम आवास मिलने पर गहोईमुंबई.कॉम और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई| गहोई समाज के सभी गहोई बंधुओं, पंचायतों और महासभाओं के पदाधिकारियों के सार्थक प्रयासों और दान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्| सभी के संयुक्त प्रयासों से एक पीड़ित परिवार का अपने पैरों पर खड़ा होने में समर्थ होने की ओर हैं| 

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *