गहोई ज्योति धर्मेन्द्र गुप्ता (बड़ेरिया) बनी डबरा विधानसभा चुनाव की भाजपा प्रभारी!

ग्वालियर, म. प्र.: गहोई बंधुओं का अब हर क्षेत्र में दिखना, समाज की प्रगति का धोतक हैं। हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा मध्यप्रदेश  ने श्रीमती ज्योति गुमा (बड़ेरिया) को डबरा विधानसभा के लिए भाजपा प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। यह गर्व की बात है कि गहोई समाज की महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराने को अग्रसर हैं। डबरा विधानसभा से श्रीमती इमरती देवी भाजपा प्रत्याशी हैं। मधयप्रदेश की भाजपा सरकार की लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण हैं। भाजपा प्रभारी गहोई ज्योति गुप्ता जी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण  के लिए लाड़ली बहना जैसी योजना से यह चुनाव महिला केंद्रित हो गया हैं। यह डबरा की महिला वोटर्स के लिए सुखद विषय हैं। 

गहोई ज्योति धर्मेन्द्र गुप्ता (बड़ेरिया) अब 26 अक्टूबर से वोटिंग के दिन तक लिए सघन प्रचार में छूट गई हैं।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

गहोई ज्योति धर्मेन्द्र गुप्ता (बड़ेरिया) का  डबरा विधानसभा चुनाव की भाजपा प्रभारी बनने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *