3 अगस्त को गुप्त जयंती के अवसर पर पिछोर में चल समारोह की बैठक संपन्न!

पिछोर, शिवपुरी, म. प्र.: जैसा कि हम जानते हैं कि साहित्य जगत के “दद्दाजी” यानि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म ३ अगस्त १८८६ को चिरगांव जिला झाँसी उत्तरप्रदेश में हुआ था| साहित्य जगत के धूमकेतु एक कवि, राजनेता, नाटककार, अनुवादक के रूप में प्रसिद्ध हुए| हिन्दी साहित्य के इतिहास में वे खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि हैं।उन्हें साहित्य जगत में ‘दद्दा’ नाम से सम्बोधित किया जाता था। उनकी कृति भारत-भारती (1912) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के समय में काफी प्रभावशाली सिद्ध हुई थी और इसी कारण महात्मा गांधी ने उन्हें ‘राष्ट्रकवि’ की पदवी भी दी थी। उनकी जयन्ती ३ अगस्त को हर वर्ष ‘कवि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सन १९५४ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया।

गहोई वैश्य पंचायत पिछोर की बैठक:

Gahoi Vaishya Panchayat Pichhore to meet for ongoing ceremony on the occasion of Gupt Jayanti!
Gahoi Vaishya Panchayat Pichhore to meet for ongoing ceremony on the occasion of Gupt Jayanti!

सभी गहोई बंधुओं के लिए बड़े हर्ष की बात है कि 03 अगस्त 2023, गुप्त जयंती के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के पिछोर जिला शिवपुरी में चल समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गहोई वैश्य पंचायत पिछोर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में 21 जुलाई 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गुप्त जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर अंतिम रूप दिया गया एवं बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई। 

चल समारोह २०२३

:गुप्त जयंती पर चल समारोह 03 अगस्त 2023 को गहोई भवन पिछोर से प्रातः 830 बजे राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जी एवं पूर्व राजस्व मंत्री स्व. श्री लक्ष्मी नारायण गुप्त (नन्ना जी ) प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर, पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर चल समारोह का शुभारंभ किया जावेगा। चल समारोह बड़े हर्षोल्लास, बैंड बाजों, बग्घी, घोड़ो के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते निकला जावेगा| जिसमें स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधुजन, महिला मंडल सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 
चल समारोह में सभी गहोई बंधू सपरिवार उपस्थित होकर भव्यता प्रदान करने का करें। यह भव्य एवं ऐतिहासिक चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कनकने मैरिज गार्डन पिछौर पहुंचेगा। जिसका जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ जलपान, स्वल्पाहार के साथ नगर में भव्य स्वागत किया जाएगा। 

प्रतिभा सम्मान समारोह: चल समारोह के बाद उपरांत सायं 4 बजे से कनकने मैरिज हाउस पिछोर में वर्ष 2023 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 750 अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले भाई बहनो  एवं जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक शासकीय सेवा में चयन होने वाले गहोई बंधू को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा| इस प्रशस्ति पत्र के लिए अंकसूची / नियुक्ति पत्र एवं एक फोटो के साथ 

निर्धारित प्रारूप पर जानकारी 25 जुलाई 2023 तक उपलब्ध कराना अनिवार्य है। गहोई नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री अनिल डेंगरे के मार्गदर्शन में नवयुवक मंडल टीम के सदस्य प्रत्येक परिवार में संपर्क कर रहे हैं। 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह:

अंत में अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित गहोई वैश्य पंचायत  के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई जायेगी। कार्यक्रम उपरांत स्वरुचि भोज का आयोजन किया जावेगा। समस्त कार्यक्रमों एवं स्वरुचि भीज में आप सभी स्वजातीय बंधुजन सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। 
गुप्त जयंती के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से श्री विनोद निगोती, मनीराम सोनी, अनिल डेंगरे, अनिल निगोती, आशीष चौधरी, राजेंद्र बड़ेरिया, विनोद डेंगरे, वीरेंद्र नागरैया, सर्वेस पंसारी, रामप्रकाश बड़ेरिया, सुरेश निगोती, अरुण अवध निगोती, संजीव नोखरा, वाले विनोद कुमार छिरौल्या, संतोष निगोती, संतोष छिरील्या, बसंत कनकने, अजय निगोती, अशोक चौधरी, सुधीर नगरिया, मंसाराम निगोती, कुमार सेठ, सुरेंद्र कुमार हूंका, अरविंद सेठ, दिलीप भूंसर, रोहित, बड़ेरिया, अनिल निगोती (सेमरी) आदि सभी बैठक में उपस्थित रहे।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:गहोई वैश्य पंचायत पिछोर

 को आगामी चल समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *