चरखारी के शुभ चपरा ने उत्तर प्रदेश १२वी बोर्ड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर गहोई समाज को गौरवान्वित किया!

चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के नतीजे आ चुके है। इस बार समय से पहले बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में महोबा के शुभ चपरा (Shubh Chhapra) पूरे प्रदेश में टॉप किया है. जिसके बाद पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। गहोई शुभ चपरा आगे चलकर सिविल सर्विसेस में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं.

उत्तर प्रदेश में १२वी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में चरखारी के श्री सुरेंद्र चपरा के सुपुत्र गहोई श्री शुभ चपरा ने प्रदेश की प्रावीण्य – सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश में जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। शुभ, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र हैं। प्रिय शुभ चपरा ने १२वी बोर्ड में ९७.८०% = ४८९/५०० अंक लेकर शिक्षा के क्षेत्र में धमाल कर दिया है। शुभ ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी उनके नंबर अच्छे आएंगे। उनके पेपर काफी अच्छे गए थे, जिसके बाद उन्हें इन नतीजों की उम्मीद थी। पढ़ाई करने में उन्हें सबसे ज्यादा मदद स्कूल से मिली, स्कूल के टीचर्स ने उनका पूरा साथ दिया। शुभ ने कहा कि वो हमेशा टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करते थे। उन्हें पढ़ाई करना बहुत पसंद हैं। ऐसे में जब भी उन्हें टाइम मिलता था तो वो पढ़ाई करते थे। उनकी इस सफलता पर उन्हें एवं परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। उनके इस सुयश से राष्ट्रीय गहोई समाज को गौरवान्वित और हर्ष महसूस कर रहा हैं। 

Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!
Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!
Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!
Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!
Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!
Charkhari Resident Gahoi Shubh Chapra tops Class 12 with 97.80% marks in UP board exam 2023!

बीए कर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं शुभ चपरा:

शुभ चपरा बड़े होकर सिविल सर्विस में जाना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो आगे बीए करेंगे। उनका लक्ष्य एकदम स्पष्ट और सटीक हैं। उन्हें आगे चलकर सिविल सर्विस में ही जाना है। शुभ ने बताया कि हाई स्कूल में भी उनका रिजल्ट काफी अच्छा रहा था और उन्होंने दसवीं की परीक्षा में भी जिले में दूसरा स्थान हासिल किया था।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं बोर्ड) परीक्षा में इस बार 75.52 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बीते सालों की तरह इस बार भी छात्रों से ज्यादा छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रही हैं। शुभ के बाद दूसरे नंबर पर पीलीभीत के छात्र सौरभ गंगवार हैं। सौरभ ने 500 में 486 अंक यानी 97.20 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। राज्य के टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ही अनामिका भी हैं। इटावा की छात्रा अनामिका और सौरभ गांगवार दोनों को 97.20 फीसदी अंक मिले हैं।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई गौरव शुभ चपरा जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से इस शानदार सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *