बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी नव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले और दी बधाई!

भिलाई, छत्तीसगढ़: हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए। सभी पूर्व आंकलनो और एक्जिट पोल को के उलट बीजेपी को चुनावों में भव्य जीत मिली। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए आदिवासी नेता श्री विष्णुदेव साय को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री घोषित किया। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने विधानसभा के चुनाव के दौरान जमीन पर अथक प्रयास किए और बीजेपी के विधायकों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर पहुंचकर प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी, और उनको विश्वास दिलाया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 2024 लोकसभा में जी जान लगाकर जनता के बीच में जाएगा और छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट जीताकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे के रूप में भेंट करेगा।

जैसा कि हम जानते है कि ब्रजेश बिचपुरिया जब पहली बार 1990 में देश के सबसे युवा जिला अध्यक्ष बने थे, उसी समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश में विधानसभा में विजयी होकर विधायक बने थे तब से आज तक बिचपुरिया ने विष्णु देव साय से प्रगाढ़ संबंध है और उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए भी उनके नेतृत्व में विभिन्न संगठन कार्यों में पिछले 33 साल में विष्णु देव साय के साथ काम करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है और आगे भी उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास होगा और अटलजी के सपनों का छत्तीसगढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी को जन जन तक पहुंचाएंगे और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर अवतरित करेंगे।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

बीजेपी अध्यक्ष और लोकप्रिय नेता श्री ब्रजेश बृजपुरिया जी को इस अवसर पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *