नवनिर्वाचित कोंच के पालिकाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता प्रदीप गुप्ता एवं सभासदों ने ली शपथ!

कोंच, उ.प्र.: हाल ही में उत्तरप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव हुए थे। इसमें कोंच से गगोई समाज के गौरव राजनेता गगोई श्री प्रदीप गुप्ता जी नगरपालिका परिषद कोंच के लिए भारी मतों से अध्यक्ष के लिए विजयी घोषित हुए। 

अब नगरपालिका परिषद कोंच के पालिकाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता एवं सभासदों ने भव्य दायित्व ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण कर अपना दायित्व ग्रहण किया।

इस दौरान माननीय केन्द्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री श्री भानुप्रताप सिंह वर्मा जी, उप्र सरकार में मंत्री जनपद जालौन प्रभारी माननीय श्री धर्मवीर प्रजापति जी, विधायक माधौगढ़ माननीय श्री मूलचंद निरंजन जी, वरई सदर विधायक माननीय श्री गौरीशंकर वर्मा जी, जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना जी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी जी पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र सिंह जादौन जी, निकाय चुनाव प्रभारी श्री मदन पाण्डेय जी, माननीय स्वतंत्रदेव सिंह जी के प्रतिनिधि श्री अरविंद चौहान जी, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया जी,  नगर प्रभारी पूर्व पालिकाध्यक्ष उरई अनिल बहुगुणा जी, निकाय चुनाव संयोजक सुनीलकांत तिवारी जी, एस डी एम कोंच अंगद यादव जी उपस्थित रहे।

इन सभी प्रतिष्ठित राजनीतिक हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति में एस. आर पी ग्राउंड कोच में विधिवत रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। 

इस कार्यक्रम में सम्मानित जिलाध्यक्ष पदाधिकारी, भाजपा नगर कोंच ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकता विशाल ऐतिहासिक जनसमूह उपस्थित रहा।

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई श्री प्रदीप गुप्ता जी के कोंच नगरपलिका पालिकाध्यक्ष के रूप में शपथ लेने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *