जबलपुर की गहोई वर्षा सरावगी पहुंची 15वें ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर, जीती १२.५ लाख, बधाई!

जबलपुर, म.प्र.: जैसा की हम जानते हैं  कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। ४ अक्टूबर को मंगलवार को 37वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शो की शानदार शुरुआत की. उन्होंने बताया कि यह सप्ताह मां के नाम है और उन्होंने बताया कि हर किसी की जिंदगी को संवारने में मां कितनी अहम भूमिका निभाती है.

बचपन से पोलियो से ग्रसित दिव्यांग 48 वर्षीय गहोई वर्षा सरावगी जो कि पेशे से बैंकर हैं, ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वें सीजन के 37वें एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के पहले राउंड में ९.३४  सेकंड में सबसे तेज सही उत्तर देकर सबको चौंका दिया| केवल बर्षा के अलावा एक और प्रतिभागी ने सही उत्तर दिए| बाद में हॉट सीट पर बैठकर १० प्रश्नो के सही उत्तर देकर १२.५ लाख जीतकर सभी का दिल जीत लिया! इस विजय पर उन्हें बहुत बहुत बधाइयाँ!

सपने सभी देखते हैं किन्तु उन्हें पूरा करने के लिए मज़बूत इक्षाशक्ति, त्याग और दृण निश्चय की आवश्यकता होती हैं|  बचपन से ही इन गुणों से भरपूर बर्षा ने ३ वर्ष की उम्र से पोलियो से ग्रस्त होने के वाबजूद अपनों सपनों को नहीं छोड़ा और उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किये| इस क्रम में वर्षा ने ५ साल से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पाने के लिए भरसक कोशिश कर रही थी| आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और ४ अक्टूबर के कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वें सीजन के 37वें एपिसोड में हॉट सीट पर पहुँच गई| 

वर्षा सारावागी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट  के सवाल का जवाब सबसे तेज 9.34 सेकेंड में दिया| इसके बाद उन्हें हॉटसीट पर बुलाया गया| वर्षा एक दिव्यांग प्रतियोगी थीं, जो बैसाखी के सहारे हॉटसीट पर आई थीं। उन्हें देखकर अमिताभ ने कहा कि अगर हम थोड़े जवान होते तो तुम्हें उठाकर बैठा देते| यह सुनकर वर्षा शरमा गयी| वर्षा मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की रहने वाली हैं। अमिताभ ने बताया कि उनकी पत्नी जया बच्चन का जन्म भी जबलपुर में हुआ था।

अपने पति शिव प्रसाद के साथ शो में शामिल हुई वर्षा ने दिव्यांग होने, अमिताभ बच्चन और अपनी माँ के असीम सहयोग और जीती राशि के उपयोग के बारे में बात  करते हुए कहा कि इस शो  में आने के लिए मैं पिछले 5 साल से कोशिश कर रही थी| इस साल में हार्ट सीट तक पहुंची| शो में जब अमिताभ बच्चन ने हॉट सीट पर मेरी मां के नाम के के साथ मेरा परिचय कराया तो वह मेरे लिए जादुई पल था| मैं दिव्यांग हूं उन्होंने इस संबंध में भी बात की और मेरा प्रोत्साहन भी किया कि आप लोगों के लिए एक उदाहरण बन रही है| आगे जीती राशि के उपयोग के बारे में वर्षा कहती है कि मैंने पहले से ही सोचा था कि मैं शो में जो भी राशि जीतूंगी, इसका एक हिस्सा उन लोगों को दूंगी जिस वर्ग दिव्यांग से में आती हूं| इसमें से थोड़ा हिस्सा अपने परिवार के साथ खर्च करूंगी और एक बड़ा हिस्सा अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए रखूंगी| आगे मेरी कोशिश एक ऐसा मंच तैयार करने की होगी जिससे मैं अपने जैसे दिव्यांग लोगों की मदद कर पाऊं और आत्मविश्वास बडा पाऊ।

शो के दौरन गहोई वर्षा सरावगी की शादी के प्रस्तावों के बारे में रोचक जानकारी: 

इस विशेष शो के दौरान अमिताभ बच्चन के पूछे हुए सवालों के जवाब देने के साथ साथ गहोई वर्षा ने अपनी कहानी दर्शकों के सामने बयां की| KBC 15 के लेटेस्ट एपिसोड में वर्षा सरावगी ने अपनी कहानी दुनिया के सामने बताई| 

अपनी शादी के बारे में आपबीती सुनाते हुए उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि पोलियो होने के बावजूद मेरे स्वभाव के कारण लोग मुझे पसंद करते थे. ऐसे कई लोग थे जिन्होंने मुझे प्रपोज किया, लेकिन किसी ने भी कभी ये नहीं कहा कि वो मुझसे शादी करेंगे. जब मैं शिव (उनके पति) से मिली, तो वो बिलकुल अलग थे. वो खुद स्वस्थ थे, उनके पास अच्छी नौकरी थी, फिर भी उन्होंने मुझे शादी करने का फैसला लिया. मैं खुद भी उनके फैसले से हैरान थी.

आगे वर्षा ने बताया कि मैं हमेशा से ये सोचती रहती थी कि मेरे पति ने मुझसे शादी करने का फैसला क्यों लिया होगा. आखिरकार केबीसी के मंच पर मैंने अमिताभ बच्चन से कहा कि वो खुद ये सवाल मेरे पति से पूछें. जब मेरे कहने पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें ये सवाल पूछा तब उनका जवाब था कि वो खूबसूरत है और मुझसे बहुत प्यार करती है. उसे हर चीज आती है. वो एक कुशल और निपुण पत्नी है, वो मैं उसे ना क्यों कहता?. मैंने ये बातें सुनी और मुझे ये एहसास हुआ कि प्यार विकलांगता नहीं देखता.

दृण निश्चयी गहोई बर्षा सरावगी के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को देखकर, केबीसी में शामिल हुई वर्षा सरावगी से अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने कहा, “हमें अच्छा लगा कि वर्षा को सहानुभूति पसंद नहीं है. जिस तरह से वो अपनी जिंदगी जी रही हैं, वो देखकर एक प्रेरणा मिलती है.”

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में शामिल कंटेस्टेंट वर्षा सरावगी ने अपनी खुद्दारी से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया. शानदार खेल खेलते हुए वर्षा ने एक बड़ी राशि तो जीत ली. लेकिन क्रिकेट से जुड़े सवाल का जवाब वो नहीं दे पाई. लेकिन किया आप इस सवाल का सही जवाब जानते हैं?

शो के दौरन गहोई वर्षा सरावगी के प्रश्न और उत्तर की जानकारी: 

सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के लेटेस्ट एपिसोड में जबलपुर, मध्य प्रदेश की कंटेस्टेंट वर्षा तारा सरावगी से पूछे गए सवाल कुछ इस प्रकार थे!

१. 1000 रुपये के लिए सवाल:

इनमें से किस पेशे के व्यक्ति को आमतौर पर सरकार द्वारा जारी बंदूक दी जाती है?
A. डॉक्टर

B. स्टॉक ट्रेडर

C. वकील

D. पुलिसकर्मी

सही जवाब -D

२. 10,000 रुपये के लिए पूछा गया सवाल:

आमतौर पर, इनमें से किस खेल में कोई भी खिलाड़ी हेलमेट नहीं पहनता है?
A. क्रिकेट

B. मोटर रेसिंग

C. हॉकी

D. कबड्डी

सही जवाब- D

३. 1,60,000 रुपये के लिए पूछा गया सवाल:

आमतौर पर हर साल एक बैच में अधिकतम कितने उम्मीदवारों को आईएएस अधिकारी के रूप में चुना जाता है?

A. 180

B. 760

C. 40

D. 500

सही जवाब – A. 160

४. 3,20,000 रुपये के लिए पूछा गया प्रश्न:

इनमें से किसका गठन पहली बार 1992 में श्रीमती जयंती पटनायक की अध्यक्षता में किया गया था?

A. वित्त आयोग

B. राष्ट्रीय महिला आयोग

C. चुनाव आयोग

D. महिला प्रतिस्पर्धा आयोग

सही जवाब – B

५. 25 लाख के लिए पूछा गया सवाल:

इनमें से इंग्लिश क्रिकेट टीम के किस पूर्व कप्तान का जन्म भारत में नहीं हुआ था?

A डगलस जार्डिन

B कॉलिन काउड्रे

C सी. नासिर हुसैन

D टेड डेक्सटर

सही जवाब D

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध: देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

गहोई वर्षा सरावगी को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15  के 37वें एपिसोड में हॉट सीट पर पहुँचने और विजयी होने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में गहोई समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumbai.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

जबलपुर शहर के बारे में रोचक जानकारी:

जबलपुर भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक शहर है। यह शहर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है। शहर की स्थापना 11वीं शताब्दी में हुई थी। जबलपुर शहर अपनी प्राचीन संस्कृति और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहाँ कई ऐतिहासिक मंदिर, महल और किले हैं। जबलपुर शहर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है। यहाँ कई बड़े उद्योग हैं, जिनमें रक्षा, इंजीनियरिंग और खनन शामिल हैं।

जबलपुर मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है। यह नर्मदा नदी के तट पर स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। 

इमेज क्रेडिट: सोनी टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *