दमोह में राष्ट्र कवि डॉ. मैथिली शरण गुप्त जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव का सफल समारोह संपन्न!
दमोह: हाल ही में गहोई महिला एकता क्लब दमोह (म.प्र.) की सदस्यों द्वारा राष्ट्रकवि श्री मैथिलीशरण गुप्त जयंती २०२३ एवं भारत की आजादी के अमृत महोत्सव का कार्यक्रम अत्यंत ख़ुशी एवं आनंद के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन श्री गहोई वैश्य समाज दमोह की उपाध्यक्ष श्रीमती साधना छिरोल्या द्वारा किया गया। गहोई परिवार की वरिष्ठ सदस्य ऊषा डोनिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर भगवान का पूजन अर्चन किया गया। श्रीमती साधना द्वारा अपनी कविता “मैं भारत मां की बेटी हूं” के माध्यम से भारत की सुंदरता एवं सांस्कृतिक सभ्यता की प्रस्तुति दी गई। श्रीमती नीना सुहाने ने श्री गुप्त जी की रचना पंचवटी के गीत को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई, जिनमें सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी को पुरस्कार के साथ- साथ सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।

सभी सदस्यों ने हाथ में तिरंगा फहराते हुए अमृत महोत्सव का जश्न मनाया। इस अवसर पर श्रीमती साधना द्वारा अपने लेखन के माध्यम से भारत के तिरंगे के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं अपने लिखित काव्य संग्रह त्योहारों के रंग काव्य के संग भाग 2 की प्रतियां सभी सदस्यों को सादर भेंट की गई। इस अवसर पर गहोई समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। सभी के द्वारा उन्हें शत-शत नमन किया गया साथ ही गहोई समाज की महिलाओं द्वारा समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऊपर लिखित पहली पुस्तक आजादी के अमरदीप (दिव्य रश्मि संस्था जबलपुर द्वारा प्रकाशित) के बारे में भी बताया गया कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने अपने निज निवास होटल लग्जरी इन में किया।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती उषा, रजनी, सोनल बडोनिया, श्रीमती साधना एकता प्रीति गौरी सीमा नंदिनी छिरोल्या, नीना, सुनीता सुहाने तनु जार सरोज, माया शिखा गुप्ता मंजू,नेहा संध्या झुड़ेले का सराहनीय योगदान रहा। बाल कलाकारों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। इस अवसर पर सभी स्वजातीय बंधुओं को काव्यमयी शुभकामनाएं भी दी गई।
आभार प्रदर्शन श्रीमती सरोज गुप्ता ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अपनी ओजपूर्ण पंक्तियों से किया किया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती साधना छिरोल्या ने निम्न पंक्तियों द्वारा किया| “अहंकार का भाव न रखूं, नहीं किसी पर क्रोध करूं, देख दूसरों की बढ़ती को, कभी न ईर्ष्या भाव धरूँ ।।
रहे भावना ऐसी मेरी, सरल सत्य व्यवहार करूं बने जहां तक इस जीवन में, औरों के मैं काम करूं ।।”
गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:गहोई महिला एकता क्लब दमोह को राष्ट्र कवि डॉ. मैथिली शरण गुप्त जयंती एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|
For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/