गहोई महिला मंडल दिनारा का हर्षोल्लास के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन!
दिनारा: हाल ही में गहोई महिला मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास से 27 अगस्त 2023 रविवार को गणेश वाटिका में संपन्न हुआ|
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रितु – सोनू निगोती जी जनपद अध्यक्ष पिछोर एवं अति विशिष्ट अतिथि रुप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश बन्धु जी, चौरासी क्षेत्र महिला सभा कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रजनी गेडा जी, गहोई समाज करैरा अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद नीखरा जी, उपाध्यक्ष राजेंद्र नगरिया (राजू ) जी, महामंत्री सतीश बिलैया जी, गहोई युवा जागृति परिषद अध्यक्ष रानू बिलैया, चौरासी क्षेत्र महिला सभा पदाधिकारी सविता सुरेश गेडा, अर्चना राजेश अमर, वन्दना नीरज पहारिया, रश्मि रानू सोनी, दिनारा नवयुवक मंडल अध्यक्ष सत्यम नीखरा, मंत्री हनी पहारिया, जयप्रकाश अमर, मुकेश कंथरिया, ऋतिक सेठ, अरविंद अमर, एवं दिनारा पंचायत की मातृ शक्ति की उपस्थिति में कार्यकम भव्य रुप से संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत गणेश पूजन से हुई उपस्थित महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस शपथ ग्रहण में दिनारा महिला अध्यक्ष पद की शपथ आकांक्षा नितिन रावत के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष दीक्षा महेंद्र कसाब, महामंत्री नीलम नीरज रावत, कोषाध्यक्ष रजनी उमेश हूंका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरती जय जय बकील, उपाध्यक्ष प्रीति धर्मेंद्र रूसिया रानी विजय सोनी प्रचार मंत्री किरन अंडोली गुप्ता अमर, निशा ललित कसाब, कीर्ति उमेश गेडा, रानी कमलेश कंथरिया संयुक मंत्री नेहा गौरव चौधरी शालू विपिन रावत, संगठन मंत्री गौरी गौरव रूसिया, निरुपमा संतोष सांवला, विकास मंत्री श्रुति संजीव नगरिया रुचि राहुल कंथरिया, मान्या मोहित अमर संरक्षक ज्योति सुरेंद्र कसाब, राधा मोहन सरावगी, कार्यकारणी सदस्यों में गायत्री जगदीश सरावगी, अनीता सुनील सेठ, अर्चना सुनील अमर, भारती राजेश नीखरा, रजनी उमेश बेडर, राखी अरविंद कसाब, रिंकल रूसिया आदि ने शपथ ली मंच संचालन जय जय वकील व नवयुवक मंडल अध्यक्ष सत्यम नीखरा ने किया।
गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:गहोई महिला मंडल दिनारा को शपथ ग्रहण के सफल आयोजन के लिए समस्त गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।
जय गहोई ~ जय भारत
सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं|
For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/