नवीन गहोई सेवा समिति उरई का शपथ समारोह गहोई वैश्य धर्मशाला गोपालगंज में संपन्न!

उरई (जालौन), उ. प्र.: गहोई समाज का नाम हर क्षेत्र में हो रहा हैं| गहोई समाज के विकास और प्रचार प्रसार में विभिन्न समितियों, पंचायतों और स्थानीय सेवा समितियों का असीम योगदान रहा हैं| भारत और विश्व स्तर समय समय पर समितियों के गठन हेतु चुनाव होते रहते हैं| इसी तत्वाधान में हाल ही में गहोई सेवा समिति उरई (2023-2026) का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय गहोई वैश्य धर्मशाला गोपालगंज उरई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय रावत अध्यक्ष गहोई सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।

शपथग्रहण कार्यक्रम:
हाल ही में गहोई सेवा समिति उरई (2023-2026) का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 20 जून 2023 दिन मंगलवार समय सायंकाल 04 बजे स्थानीय गहोई वैश्य धर्मशाला गोपालगंज उरई में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय रावत अध्यक्ष गहोई सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया।

The Oath ceremony of Gahoi Seva Samiti Orai to organize at Gahoi Vaishya Dharamshala Gopalganj
The Oath ceremony of Gahoi Seva Samiti Orai to organize at Gahoi Vaishya Dharamshala Gopalganj

शपथग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजबर्धन गुप्ता (सेवा निवृत्त प्रधान न्यायाधीश) अध्यक्ष लोक अदालत जनपद जालौन स्थान उरई, संस्थापक अध्यक्ष इं० मुरारी लाल सिजरिया, विशिष्ट अतिथि श्री जीवन राम सेठ ( मुख्य निर्वाचन अधिकारी ), विशिष्ट अतिथि श्री भूपेन्द्र कंथरिया (निर्वाचन अधिकारी), एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल कनकने (भट्टा वाले) डायरेक्टर हवेली रेस्टोरेंट उरई, उपाध्यक्ष गहोई सेवा समिति, कार्यक्रम सह संयोजक विवेक नगरिया (मा. वि. स. से. संस्था उरई), मंत्री प्रमोद चंदैया, कोषाध्यक्ष महावीर शरण सरावगी को मंचासीन किया गया।

तदपुरांत मंचासीन अतिथियों द्वारा सूर्य भगवान, मैथिली शरण गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। समस्त संस्था सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में शपथग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी: 
शपथ ग्रहण श्री जीवन राम सेठ मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 2023 2026 की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई गई। जिसमें अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता सिंटेक्स, मंत्री इं0 संजय कुमार रेजा कोंच, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार छिरौल्या, उपाध्यक्ष राहुल कनकने भट्टा वाले, उपाध्यक्ष राघवेंद निगोतिया रानू, सहमंत्री जितेंद्र कन्थरिया, सहमंत्री भानुप्रताप सिपौल्या संजीव, आडीटर लखनलाल चंदैया, कार्यकारणी सदस्य विमल सिजरिया, महावीर शरण सरावगी, सौरभ चंदैया, शिवदत्त गुप्ता खर्रा वाले, डॉ देवेंद सेठ, अरविंद कुमार सिपौल्या, दिलीप कुमार चंदैया, कृष्ण कुमार कुरेले, विनय कुमार सोनी सुढ़ार वाले, अमित कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, श्रीमती शशि सिजरिया, श्रीमती शिव कुमारी सरावगी, श्रीमती बंदना गुप्ता, ने स्वयं उपस्थित होकर ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली गई है।

कोषाध्यक्ष महावीर शरण सरावगी ने विगत वर्षों के आय व्यय लेखा जोखा सुनाया जिसमें संरक्षक सदस्य संख्या 99, आजीवन सदस्य संख्या 126 बताई गई और संस्था के बैंक खातों एवं एफ डी आर में कुल धनराशि उपलब्ध है। संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्यता से प्राप्त धनराशि से प्राप्त ब्याज को ही व्यय किया जा सकता है एवं बार्षिक सदस्यता से प्राप्त समस्त धनराशि को व्यय किया जा सकता है।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्यों सराहनीय बताया यहीं संस्थापक अध्यक्ष जी ने विसम कोरोना वायरस काल में लाभार्थियों को राशन एवं घरेलू उपयोग की सामग्री व धनराशि भी संस्था द्वारा वितरण की गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता सिंटेक्स ने आमसभा को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में हमें आपसब का सहयोग प्राप्त हुआ है और आशा करता हूं कि आने वाले समय में भी सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

अध्यक्ष संजय रावत ने अपने उद्बोधन में बताया कि कोरोना वायरस के समय संस्था के चयनित लाभार्थियों को घरेलू उपयोग की सामग्री व खाने के लिए राशन एवं धनराशि भी समय समय पर वितरित की गई। तथा उपस्थित नव निर्वाचित कार्यकारणी को मुख्य अतिथि स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, वर्ष 2018- 2023 की कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को नव निर्वाचित कार्यकारणी द्वारा अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा सप्रेम भेंट कराया गया।

शपथग्रहण कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष संजय रावत जी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया है। और अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य गण सुरुचि भोज खाकर ही जावें।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध:
देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:
गहोई सेवा समिति उरई (2023-2026) की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता सिंटेक्स, मंत्री इं0 संजय कुमार रेजा कोंच, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार छिरौल्या, उपाध्यक्ष राहुल कनकने भट्टा वाले, उपाध्यक्ष राघवेंद निगोतिया रानू को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

उरई शहर और उसके आकर्षण स्थल:
उरई भारत के उत्तर प्रदेश का एक शहर है और जालौन जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। जालौन जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालय, जिनमें जिला कलेक्टरेट, पुलिस, दूरसंचार और विभिन्न अन्य सरकारी संगठन शामिल हैं, इस शहर में स्थित हैं। 2019 में, उरई को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए गए वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण, स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत भारत के बीच ‘फास्टेस्ट मूवर’ स्मॉल सिटी (0.8-3.1 लाख) का पुरस्कार मिला।

उरई के बारें में अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करे

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *