गहोई डॉ. संदीप सरावगी ने अनूठे तरीके से मनाया अपना जन्मदिन, वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं धोए चरण!

झांसी, उ. प्र.: हाल ही में सदर विधायक रवि शर्मा की उपस्थित में गहोई डॉ. संदीप सरावगी ने अपनी धर्मपत्नी सपना, पुत्र ऐश्वर्य और पुत्री सिद्धि के संग वृद्धाश्रम में सादगी से जन्मदिन का केक काटा और एक वार्ता में समाजसेवी सरावगी जी ने कहा कि मां के चरणों में है चारों धाम का सुख।

Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!
Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!

गौ गंगा गायत्री की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हजारों माताओं बहनों एवं. मानवसेवा के लिए हर पल उपस्थित रहने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी गौरव संघर्ष सेवा समिति अध्यक्ष संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने परिवार एवं सैकड़ों लोगों की उपस्थित में बढ़ी सादगी और शालीनता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम डॉ. संदीप सरावगी ने अपने जन्मदिन का आरंभ धर्मपत्नी सपना, पुत्र ऐश्वर्य व पुत्री सिद्धि सरावगी संग गायत्री शक्तिपीठ आतिया तालाब पहुंचकर गुरुजनों की उपस्थित में वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया। मां गायत्री के दर्शन कर गुरुजनों ने पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद दिया। 

Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!
Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!

तदोपरांत आई.टी.आई. सिद्धेश्वर नगर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे सदर विधायक रवि शर्मा और धर्मपत्नी सुनीता शर्मा ने समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी को पुष्प भेंट कर जन्मदिन फी शुभकामनाएं दी। विधायक रवि शर्मा धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, विभिन्न संगठनों से आए पदाधिकारी सदस्यों एवं बुजुर्ग माताओं बहनों की उपस्थित में संदीप सरावगी जी ने केक काटकर बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके पश्चात संदीप सरावगी ने बुजुर्ग माताओं के चरण धोकर उन्हें वस्त्र उपहार भेंट किया। माताओं बहनों एवं बुजुगों ने डॉ. संदीप सरावगी को दीर्घायु होने का शुभाशीष दिया। 

Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!
Famous philanthropist Gahoi Dr. Sandip Sarawagi celebrates his birthday in oldage home with simplicity!

इस शुभ अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि माँ ही है जो 9 महीने पेट में रखकर, हमें जन्म देकर हमारा लालन पालन करती है। माँ के इस रिश्ते को दुनियां में सबसे सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि संसार में मां को जगतजननी जीवनदायनी की संज्ञा दी गयी। इसलिए ही माँ को प्रेम और त्याग की मूर्ति भी माना गया है। लेकिन बदलते परिवेश में हम देखते है कि जिस धरती पर माता पिता को भगवान का स्वरूप मानते हैं। उसी पर उनकी यह स्थिति दयनीय है। यह हमारे समाज की संस्कृति के विरुद्ध है। कुछ संभ्रांत परिवार के लोग अपने माता-पिता को खुद ही आश्रम में छोड़कर आते हैं। जबकि कई माता- पिता ऐसे है जिनकी इतनी दयनीय स्थिति होती है कि उनको घर से निकाल कर सड़कों पर दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है। आजकल मनुष्य इतना स्वार्थी हो गया है कि यह सांसारिक सुखों की कामना करता रहता है। ऐसा नहीं है कि वे अपने माता-पिता की देखभाल नहीं कर सकते हैं। कमी उनके विचारों में आ गई है। उनके सोचने की शक्ति संकीर्ण हो गई है। सांसारिक सुखों के आगे अपने माता पिता को तुक्ष्य समझने लगते है। ऐसे असहाय माताओं बहनों एवं बुजुगों की सेवा के लिए सदैव आपका बेटा आपका भाई के रूप में डॉ. संदीप सरावगी एवं संघर्ष सेवा समिति सदैव मौजूद रहेगी। 

इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था की गई। डॉ. संदीप सरावगी को जन्मदिन की भाई एवं शुभकामनाएं देने हेतु संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर दिनभर चाहनेवालों और प्रियजनों की भीड़ लगी रही। 

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई समाज के समाजसेवी  डॉ. संदीप सरावगी जी को सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से जन्मदिन पर बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *