वारासिवनी में आदर्श मैथिली महिला मंडल की नई अध्यक्ष श्रीमती शिखा रुसिया ने पदभार ग्रहण किया!

वारासिवनी, म. प्र.: हाल ही में आदर्श मैथिली महिला मंडल की नई अध्यक्ष श्रीमती शिखा रुसिया एवं सभी नए पदाधिकारी और कार्यकारिणी ने श्रीमती विभा रुसिया के यहाँ 1/4/2023 को आदर्श मैथिली

 महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सविता रुसिया एवं संरक्षक श्रीमती उमा रूसिया, मीना रुसिया एवं आभा रुसिया जी की उपस्थिति में अपने अपने पदभार ग्रहण किए।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के नाम नवीन पदाधिकारीगण अध्यक्ष श्रीमती शिखा रूसिया, उपाध्यक्ष- श्रीमती डॉली सोहाने, सचिव श्रीमती नंदा रूसिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती अदिति रूसिया, सहसचिव श्रीमती रीमा रूसिया, प्रचार मंत्री श्रीमती गरिमा सोहाने, संगठन मंत्री- श्रीमती सोनिया रूसिया सांस्कृतिक मंत्री- श्रीमती पूजा रूसिया, प्रवक्ता- श्रीमती विभा रुसिया नवीन कार्यकारिणी, श्रीमती आकांक्षा रुसिया श्रीमती पूजा रूसिया (पप्पी), श्रीमती वर्षा सोहाने, श्रीमती गौरी सोहाने, श्रीमती प्रिया सोहाने, श्रीमती सौम्या रुसिया, श्रीमती रानी रूसिया, श्रीमती अनवी रुसिया सामाजिक बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई समाज की समाजसेवी श्रीमती शिखा रुसियाजी के आदर्श मैथिली महिला मंडल की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को गहोईमुंबईकॉम पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *