अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में माधवगंज गहोई महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर! 

ग्वालियर, म. प्र.: प्रतिवर्ष २१ जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं| इस पवित्र अवसर पर माधवगंज की गहोई महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनांक 19, 20, 21 जून को राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में शाम 6 से 7 बजे किया गया। 

गहोई महिला मंडल माधवगंज का योग कार्यक्रम, दिनांक और स्थान: 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून २०२३ को तीन दिवसीय योग शिविर का समापन बहुत ही उत्साह के साथ सभी सामाजिक महिलाओं ने एक साथ योग करके किया। माधवगंज की गहोई महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन दिनांक 19, 20, 21 जून को राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में शाम 6 से 7 बजे किया गया। 

Three day yoga camp by Gahoi Mahila Mandal Madhavganj on the occasion of International Yoga Day!
Three day yoga camp by Gahoi Mahila Mandal Madhavganj on the occasion of International Yoga Day!

इस सफलतम कार्यक्रम की अध्यक्षता माधवगंज पंचायत की अध्यक्ष कीर्ति कंथरिया ने की। कार्यक्रम में चंबल अध्यक्ष राखी गेडा ग्रेटर अध्यक्ष रानी सेठ, ग्रेटर मंत्री लता नीखरा, प्रगति बड़ेरिया, इंदु पहारिया, रचना छिरोलिया, मालती पहारिया और माधवगंज की सभी पदाधिकारी माधवी रावत, रानी निगोती, सुनीता कनकने, कामिनी कनकने, बरखा कुचिया, ममता छिरोलिया, सोनिया कनकने, मंजू नीखरा, रानी एवं सभी सदस्य शालिनी अमर, मंजू कंथारिया, गीता बड़ेरिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं| 

योग प्रशिक्षण अमिता एवं राखी सेठ के मार्गदर्शन में किया गया| योग के उपरांत सभी ने स्वादिष्ट स्वास्थ्यवर्धक स्वल्पाहार का आनंद लिया| आभार रुचि पहारिया के द्वारा व्यक्त किया गया।

गहोई इतिहास और उससे सम्बन्ध: देवताओं के आशीर्वाद से उपजी गहोई प्रजाति हर क्षेत्र में दक्षता रखती हैं। भगवान नारायण के शंख से उत्पादित गहोई शब्द बहुत ही पवित्र हैं। गहोईयो का रहन सहन और खान पान, देवताओं के समकक्ष हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि हम गहोई समाज से हैं। 

गहोई मुंबई समाचार और गहोई बंधुओं को ओर से बधाई:

अंतर्राष्ट्रीय गहोई दिवस के उपलक्ष्य गहोई महिला मंडल माधवगंज द्वारा तीन दिवसीय गहोई शिविर के आयोजन पर सभी गहोई बंधुओं और गहोई मुंबई समाचार की ओर से बहुत बहुत बधाई। आप भविष्य में समाज की समृद्धि और विकास के लिए सहयोगी रहे, यही ईश्वर से कामना हैं।

जय गहोई ~ जय भारत

भारत सरकार समय समय पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर हर वर्ष नई थीम के साथ आती हैं| २०२३ की थीम “योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम” थी| इनकी विभिन्न थीम के लिए भारत सरकार की वेबसाइट पर देखे| 

सूचना: यदि कोई भी गहोई बंधू अपने क्षेत्र की गहोई समाज से सम्बंधित कोई भी सूचना, लेख, कविताएं, सामाजिक गतिविधि, गहोई आयोजन फोटो, शादी समबन्धित बायोडाटा आदि को gahoimumba.com पर प्रसारित करवाना चाहता हैं तो कृपया जानकारी फोटो और वीडियो के साथ gahoimumbai@gmail.com पर साँझा कर सकते हैं| 

For more Gahoi Samaj News and events: http://gahoimumbai.com/category/gahoi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *